CG – मेडिकल कॉलेज की नर्स ने किया सुसाइड: किराये के घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या… पति को छोड़कर प्रेमी के साथ रह रही थी

Medical college nurse commits suicide

रायपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में एक नर्स ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सुसाइड का कारण अज्ञात है। मामला डिमरापाल मेडिकल कॉलेज है है। बताया जा रहा है की नर्स शादीशुदा थी, लेकिन पति को छोड़कर प्रेमी के साथ रहती थी। उसके बच्चे भी हैं। फिलहाल पारिवारिक विवाद के कारण सुसाइड करने की आशंका है। मामला बोधघाट थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक, मृतिका का नाम राजबती मरकाम (37) है। पिछले कुछ समय से जगदलपुर के वृंदावन कॉलोनी में अपने बच्चे के साथ अकेली रह रही थी। कुछ साल पहले ही इसकी शादी हुई थी। लेकिन पति को छोड़ अपने प्रेमी के साथ रह रही थी। दोनों के बीच पति-पत्नी जैसे रिश्ते थे। वहीं पिछले एक साल से प्रेमी से भी अलग हो गई थी। दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था।

सालभर से वृंदावन कॉलोनी में बच्चे के साथ किराए के मकान में रह रही थी। पुलिस की माने तो 15 दिन पहले इसने प्रेमी के खिलाफ शिकायत की थी। हालांकि, बाद में दोनों के बीच विवाद खत्म हो गया था, इसलिए शिकायत वापस ले ली थी। वहीं एक दिन पहले चुनर का फंदा बनाकर अपने घर में फांसी के फंदे से झूल गई। तब बच्चा घर में नहीं था।

जब इसकी जानकारी पड़ोसियों को मिली तो इसकी खबर बोधघाट पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। शव को उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया। थाना प्रभारी लीलाधर रौठार ने बताया कि मर्ग कायम कर पुलिस जांच में जुट गई है। जांच में को भी तथ्य मिलेंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Breaking : मंत्री गुरु खुशवंत के बड़े भाई...

रायपुर। सतनामी समाज के प्रमुख धर्मगुरु गुरु बालदास के बड़े पुत्र एवं मंत्री खुशवंत साहब के बड़े भाई ढाल दास ने कांग्रेस पार्टी का...

हनुमान अंश छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री, सीएम साय ने...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को राजधानी रायपुर स्थित जोरा मॉल के सिनेमाघर में सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। इस अवसर पर...

ओवर रेट शराब बेचने और बड़ी मात्रा में खाली...

रायपुर। प्रदेश में शराब की निर्धारित दर से अधिक कीमत पर बिक्री और अवैध शराब निर्माण के खिलाफ आबकारी विभाग ने सख्त कार्रवाई की...

महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा : ट्रक-बोलेरो में भिड़ंत,...

रायपुर। महाराष्ट्र के भंडारा जिले में शुक्रवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में तीन बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई। सभी छत्तीसगढ़...