न्यू ईयर पार्टी में डॉक्टर के सिर पर फोड़ा बियर की बोतल, डॉक्टर कोमा में: दुर्ग पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार, इनमें से एक ने भिलाई निगम चुनाव के समय BJP से की थी दावेदारी

भिलाई। न्यू ईयर की पार्टी में डॉक्टर की पिटाई और उसके सिर पर बियर की बोतल फोड़ने वाले दो आरोपियों को दुर्ग पुलिस ने पकड़ा है। वहीं एक आरोपी अब भी फरार है। पकड़े गए दो आरोपियों में से एक ने भाजपा से टिकट मांगी थी। लेकिन भाजपा ने टिकट नहीं दी थी। हम बात कर रहे हैं पकड़े गए दो आरोपियों विशाल सिंह और अनिकेत ठाकुर की।

इसमें से विशाल भाजपा से जुड़ा हुआ है। राधिकानगर के रहने वाले विशाल ने भाजपा से दावेदारी की थी। लेकिन पार्टी ने यहां पर रमेश श्रीवास्तव को मैदान में उतारा और कांग्रेस के आदित्य सिंह ने चुनाव हराया।

पूरा मामला क्या है, उसे आप ऐसे समझें…
स्मृति नगर पुलिस ने सोमवार को डॉक्टर रामकृष्ण वर्मा पर जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपी विशाल सिंह और अनिकेत ठाकुर को गिरफ्तार किया है। कोर्ट में पेश करने के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया है।

डॉक्टर से मारपीट करने वाला तीसरा आरोपी बबलू सिंह फरार है। पुलिस के मुताबिक घटना 31 जनवरी की रात करीब सवा 12 बजे जुनवानी रोड स्थित एसेंस रिसॉर्ट के बाहर गेट पर हुई थी। प्रार्थी यशवंत साहू ने बताया कि वह और डॉक्टर बोरसी निवासी दोनों न्यू इयर सेलिब्रेशन के लिए रिसॉर्ट गए थे।

बाहर निकलते समय उसके पैर से युवक का पैर दब गया था। इसी बात पर आरोपी विवाद व मारपीट करने लगे। घायल हालत में रामकृष्ण को रायपुर स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके सिर पर गंभीर चोट लगने की वजह से वह कोमा में है। घटना की शिकायत के बाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तीनों आरोपियों की पहचान की और दो को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने पहले शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ धारा 294,323,34 और 506 के तहत केस दर्ज किया है। घायल की मेडिकल रिपोर्ट के बाद आरोपियों के खिलाफ धारा 307 जोड़ दी गई है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में सभी पक्षों का बयान लिया गया है। अन्य संदिग्धों से भी पूछताछ की जानी है। बयान लिया जा रहा है। बहरहाल इस पूरे मामले में विवेचना जारी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...