छत्तीसगढ़ में एसिड के चपेट में आने से दो गर्ल स्टूडेंट्स झुलसी: क्लास की अलमारी में लापरवाही पूर्वक रखा था एसिड का बोतल… खोलने पर गिरा; चेहरा और हाथ जला… एक की हालत गंभीर; कलेक्टर ने…

कलेक्टर ने दिए बेहतर उपचार के निर्देश, मौके का करेंगे निरिक्षण

सक्ती। छत्तीसगढ़ के नए जिले सक्ती में दो स्कूली छात्राएं एसिड से झुलस गई है। ग्राम कांसा के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में क्लास 12 की दो छात्राएं अलमारी को बंद कर रही थीं, तभी उसमें रखा एसिड का बोतल गिर गया। गिरने से बोतल फूट गया। जिस वजह से एसिड गिरा और उससे निकली गैस से छात्राएं झुलस गई। दोनों छात्राओं को डभरा के प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। इनमें से एक छात्रा की हालत में सुधार नहीं होने पर उसे बिलासपुर के अपोलो अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

चेहरा और हाथ झुलसा
ये घटना मंगलवार को दोपहर करीब 3 से 4 बजे के बीच हुई है। कला संकाय (आर्ट्स) की दो छात्राएं आंचल बंजारे और किरण यादव ने क्लास की अलमारी को खुला देखा, तो वे उसे बंद करने के लिए चली गईं। तभी अलमारी के अंदर रखा एसिड नीचे जमीन पर गिर गया। जिसकी चपेट में दोनों आ गई। उससे निकली गैस आंचल के चेहरे और किरण के हाथ पर गई, जिससे दोनों बुरी तरह झुलस गई।

एसिड होने की नहीं थी जानकारी
दोनों स्टूडेंट्स को पता नहीं था कि अलमारी में एसिड रखा हुआ है। दोनों को तेज जलन हुई, तो वे चेहरा धोने लगे और क्रीम लगाया, फिर भी आराम नहीं मिला। परिजनों को सूचना दी गई। जिसके बाद दोनों को डभरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सबसे बड़ी बात तो ये है कि स्कूल प्रबंधन ने न तो विभाग के उच्चाधिकारियों को मामले की जानकारी दी और न तो इलाज की कोई पहल की।

आंचल को बिलासपुर किया गया रेफेर
आंचल बंजारे का चेहरा झुलस गया है, उसे बुधवार को बिलासपुर के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वहीं किरण यादव का हाथ झुलसा है, जो ज्यादा गंभीर नहीं है। इसलिए उसका इलाज डभरा में ही चल रहा है। हैरानी की बात ये भी है कि स्कूल में लैबोरेट्री नहीं है, जिसके कारण सारे प्रैक्टिकल सामान को आर्ट क्लास में ही रखा जाता है। प्रैक्टिकल भी उसी क्लास में लिया जाता है।

कलेक्टर करेंगे मौके का निरिक्षण
इस मामले में सक्ती कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी बीएल खरे को मामले की जानकारी लेने के निर्देश दिए। उन्होंने घायल छात्राओं के उचित इलाज के लिए भी निर्देशित किया है। सक्ती जिला शिक्षा अधिकारी बीएल खरे ने कहा कि घटना की सूचना मिलने के बाद स्कूल के स्टाफ से चर्चा की गई है, अभी प्राचार्य से भी जानकारी ली जा रही है। उन्होंने कहा कि मौके का भी निरीक्षण करने मैं जाऊंगा। जो छात्राएं एसिड से झुलसी हैं, दोनों आर्ट विषय की हैं। एसिड उनके कक्षा में क्यों थी और उनके पहुंच में एसिड कैसे आया, इसकी जानकारी ली जाएगी और आगे ऐसी दुर्घटना ना हो, इसके लिए भी सभी स्कूलों को निर्देशित किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कांग्रेस पार्षद के खिलाफ FIR दर्ज: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय...

कांग्रेस पार्षद के खिलाफ FIR दर्ज जांजगीर-चांपा। शिवरीनारायण नगर पंचायत के कांग्रेस पार्षद के खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज किया है। आरोप है कि कांग्रेस...

IPS GP सिंह की पुलिस विभाग में होगी जल्द...

रायपुर। भारतीय पुलिस सेवा के कंपल्सरी रिटायर किए गए अफसर जी.पी.सिंह की बहाली और विभाग में वापसी पर विचार चल रहा है। इस सिलसिले...

छत्तीसगढ़ में IED ब्लास्ट: चपेट में आने से युवती...

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के बीजापुर जिले से IED ब्लास्ट क खबर सामने आ रही हैं। मिली जानकारी के अनुसार, गंगालूर थाना क्षेत्र...

दुर्ग पुलिस का 21 डेज चैलेंज: 21 दिन हेलमेट-सीट...

दुर्ग-भिलाई। दुर्ग पुलिस द्वारा खास पहल करते हुए 21 डेज चैलेंज की शुरुआत की गई हैं। पुलिस अधीक्षक कार्यालय दुर्ग में जितेन्द्र शुक्ला, पुलिस...

ट्रेंडिंग