दुर्ग के इंडस्ट्रियल एरिया में चक्का जाम: ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन… पुलिस ने भांजी लाठी; पढ़िए ये खबर

दुर्ग। देश में प्रदुषण को लेकर आए दिन अलग-अलग क्षेत्रों में प्रदर्शन देखा जाता है। ऐसा ही एक मामला छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से सामने आया है। जिले के इंडस्ट्रियल एरिया रसमड़ा में प्रदूषण को लेकर ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया। स्थानियों के अनुसार सुबह करीब 6 बजे से ग्रामीणों के द्वारा प्रदुषण के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। दोहपर में 12 से 2 बजे के आस पास पुलिस के बल प्रयोग कर और समझाईश के बाद लोगों के भीड़ को हटाया और जाम क्लियर किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, ग्रामीण नेशनल हाईवे में भी चक्काजाम करने आगे बढ़ रहे थे। पुलिस जब ग्रामीणों को समझाने के लिए मौके पर पहुंची तो दोनों पक्षों के बीच बहुत बहस हुई। बाद में चक्का जाम हटाने के लिए पुलिस को हवा में लाठी चलानी पड़ी। इसके बाद लोग वहां से भाग खड़े हुए। बताया जा रहा है कि पुलिस ने धरना प्रदर्शन की नेतृत्व कर रहे कई लोगों को गिरफ्तार भी किया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गुरुवार सुबह रसमड़ा गांव मे इंडस्ट्रियल प्रदूषण की समस्या को लेकर वहां के ग्रामीणों ने चक्का जाम कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। चक्का जाम करने से इंडस्ट्रियल क्षेत्र जाने वाले रास्ते में वाहनों की लंबी कतार लग गई। इस धरना प्रदर्शन की अगुवाई वहां के जनपद सदस्य अजय वैष्णो, अंजोरा मंडल किसान मोर्चा अध्यक्ष नंदू निर्मलकर, चेतन साहू, बाल किशन निषाद, ग्राम सरपंच ममता भागवत साहू कर रहे थे।

बताया जा रहा है कि पुलिस ने उन्हें पहले तो समझाइस दी, लेकिन उन लोगों ने आरोप लगाया उनकी समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसके बाद वहां पहुंचे सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने पुलिस वहां से जाने की बात कहकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। जिसबे बाद पुलिस ने जैसे ही हवा में लाठियां भांजी लोग उवहां से भाग खड़े हुए। पुलिस ने जनपद सदस्य अजय वैष्णो सहित 8-10 लोगों को अरेस्ट किया है।

इंडस्ट्रियल क्षेत्र के ग्रामीणों ने शुरूआत में फैक्ट्री को जाने वाले रास्ते को ब्लॉक किया था। देखते ही देखते वहां 300 के करीब ग्रामीण पहुंच गए। इसके बाद उन लोगों ने वहां से उठकर नेशनल हाईवे 53 को जाम करने की कोशिश की। इससे वहां लगभग आधे घंटे तक ट्रक व अन्य भारी वाहनों की लंबी कतार लग गई।

देखिये वीडियो :-

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बड़ी खबर : भारतीय सेना में बन सकती है...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के लिए एक बड़ी और गौरवपूर्ण पहल की उम्मीद जगी है। अगर सब कुछ योजना के मुताबिक रहा तो भारतीय सेना में...

भाजपा को बड़ा झटका, 111 कार्यकर्ताओं ने सामूहिक इस्तीफे...

डोंगरगढ़। शहर भाजपा के 111 कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत को संबोधित पत्र सौंपते हुए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से सामूहिक इस्तीफा देने...

Commonwealth Games : राजनांदगांव की बेटी ज्ञानेश्वरी ने रचा...

राजनांदगांव। स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स में छत्तीसगढ़ की बेटी और राजनांदगांव की रहने वाली ज्ञानेश्वरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत...

रायपुर में ₹4,999 की प्राइवेट पूल पार्टी का पोस्टर...

रायपुर। राजधानी रायपुर में एक बार फिर प्राइवेट पूल पार्टी का पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया...