CG – देर रात बीच सड़क पर कार सवार ने की फायरिंग: पेट्रोलिंग टीम ने युवक को पकड़ा, 20 से ज्यादा गोलियां और रायफल जब्त,आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रविवार की रात लोग उस वक्त सकते में आ गये, जब एक व्यक्ति ने हवाई फायरिंग कर दी। घटना रायपुर के न्यू राजेंद्र नगर इलाके की बतायी जा रही है। स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उससे गलती से फायरिंग हो गयी है। हालांकि जिस राइफल से उसने फायरिंग की थी, उसका लाइसेंस काफी समय पहले ही खत्म हो गया था।

जानकारी के मुताबिक रविवार की रात पुलिस को खबर मिली कि परिसर के पास एक कार सवार ने फायरिंग की है। उसके पास बड़ी सी रायफल है। पुलिस खबर पाकर मौके पर पहुंची। कार नंबर JH01 DE 7751 में एक व्यक्ति मिला। पूछताछ में इसने अपना नाम उमेश सिंह बताया। इसी ने गोली चलाई थी।

पुलिस ने इसे गिरफ्तार कर लिया। इसके पास 20 से ज्यादा गोलियां और 315 बोर की राइफल मिली। उमेश ने बताया कि बेवजह उसने अपनी लायसेंसी बंदूक से फायर किया है। उमेश की बंदूक का लायसेंस भी दिसंबर में खत्म हो चुका है। उमेश को पुलिस राजेंद्र नगर थाने ले आई। जानलेवा हथियार से की गई इस लापरवाह हरकत की वजह से अब उमेश का लायसेंस रद्द भी किया जा सकता है। पुलिस ने इसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...