रिसाली नगर निगम का बिग एक्शन: अतिक्रमण के खिलाफ चलाया बुलडोजर… नोटिस के बाद भी नहीं हटा था कब्जा; देखिए तस्वीरें

  • रिसाली नगर निगम की अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा एक्शन
  • कृष्णा टॉकीज रोड पर अतिक्रमण करने वाले पर चलाया बुलडोजर
  • अवैध निर्माण पर लगातार निगम के द्वारा कार्रवाई की जा रही है
  • नाली के बाहर अवैध कब्जा करने वाले पर आज कारवाई हुई: निगम अधिकारी
  • दुकानदारों को नोटिस जारी कर अवैध कब्जा हटाने को कहा गया था: निगम अधिकारी
  • नोटिस के बाद भी कब्जा नहीं हटा, इसलिए हमें बुलडोजर चलाना पड़ा: निगम अधिकारी
  • रिसाली नगर निगम की टीम ने कई लोगों से जुर्माना भी वसूला
  • सड़क, नाली की जमीन पर व्यापार, विरोध के बाद भी चला 22 जगहों पर बुलडोजर

रिसाली। नगरीय निकाय स्तर पर सड़क, नाली की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने बनी टीम रिसाली पहुंची। निगम क्षेत्र के मुख्य मार्ग कृष्णा टाॅकिज रोड पर बेजा कब्जा हटाने का कार्य शुरू किया। दूसरे दिन 22 अतिक्रमण हटाते हुए कुल जुर्माना 42200 रूपए की वसूली की गई। कलेक्टर पुष्पेन्द्र मीणा के निर्देश पर दुर्ग, भिलाई, चरोदा की सड़को से बेजा कब्जा हटाने के बाद टीम रिसाली क्षेत्र में अभियान चला रही है।

सोमवार को अधिकारियों ने ऐसे व्यापारिक प्रतिष्ठानों में दबिश दी जहां पर सड़क व नाली की जमीन पर व्यापार करने स्थाई या फिर अस्थाई निर्माण किया था। बुलडोजर से लोहे के रैलिंग, सीढ़ी व टिन शेड को उखाड़ा गया। साथ ही वैज्ञाप्निक बोर्ड को उखाड़कर जब्त किया गया। पूरे दिन चले इस कार्यवाही में 22 व्यापारिक प्रतिष्ठानों के खिलाफ कार्यवाही की गई।

कुछ लोगों ने मांगी मोहलत
टीम में शामिल अधिकारी सूचना देने के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाने वालों के खिलाफ सख्ती से पेस आएं। अतिरिक्त निर्माण या बिना अनुमति लगे वैज्ञाप्निक बोर्ड को बैक होल लोडर से उखाड़कर जब्त किया। कुछ व्यापारियों ने सामान को जब्त होते देख स्वयं से सामान को सुरक्षित निकालने लगे। निगम अधिकारियों ने ऐसे लोगों को 2 से 3 घंटे का समय भी दिया। कार्यवाही होते देख कृष्णा टाॅकिज रोड पर भवन निर्माण सामाग्री रखने वाले सप्लायर सामानांे को स्वयं हटाने लगे थे।

विरोध का नहीं हुआ कुछ असर
अतिक्रमण हटाने की जा रहे सख्ती को देख कुछ व्यापारियों ने हंगामा भी किया। दबाव बनाकर कार्यवाही रोकने का प्रयास किया। इसके बाद भी कार्यवाही नहीं रूकी। निगम अधिकारी पहले विरोध का सामना किया। कुछ देर शांत रहे, फिर दोबारा अभियान शुरू किया।

देखिए तस्वीरें :-

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...