बड़ा हादसा: हेलीकॉप्टर हुआ क्रैश, इस देश के गृह मंत्री और दो बच्चों समेत 16 की मौत

देश के गृह मंत्री और दो बच्चों समेत 16 की मौत

कीव। यूक्रेन की राजधानी कीव के पास एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने से गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों और दो बच्चों सहित 16 लोगों की मौत हो गई. यूक्रेन की पुलिस ने यह जानकारी दी. यूक्रेन की राष्ट्रीय पुलिस के प्रमुख इहोर क्लेमेनको ने बताया कि कीव के पूर्वी उपनगर ब्रोवेरी में आपातकालीन सेवा का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ. जान गंवाने वाले लोगों में नौ लोग हेलीकॉप्टर में सवार थे.

पुलिस के अनुसार, हेलीकॉप्टर दुर्घटना में गृह मंत्री डेनिस मोनास्टिर्स्की और उप मंत्री किरिलो टिमोचेंको की मौत हुई है. अधिकारियों ने पहले बताया था कि 10 बच्चों सहित 22 लोग घायल हुए हैं. हेलीकॉप्टर ‘किंडरगार्टन’ के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ.

न्यूज़ एजेंसी रॉयटर्स ने यूक्रेनी राष्ट्रपति कार्यालय के उप प्रमुख के हवाले से बताया कि विमान कीव से लगभग 20 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में ब्रोवेरी शहर में गिरा, जबकि बच्चे और कर्मचारी बालवाड़ी के अंदर थे.

यूक्रेन की राजधानी कीव में हेलीकॉप्‍टर हुआ क्रैश, गृह मंत्री सहित 16 लोगों की मौत
स्थानीय मीडिया ने एक पुलिस प्रवक्ता का हवाला देते हुए बताया कि मारे गए लोगों में आंतरिक मंत्री डेनिस मोनास्टिर्स्की और उनके डिप्टी मंत्री शामिल हैं. वहीं कीव क्षेत्रीय प्रशासन के प्रमुख ओलेक्सी कुलेबा ने अपने टेलीग्राम चैनल पर कहा कि सभी छात्रों और कर्मचारियों को इमारत से बाहर निकाल लिया गया है. उन्होंने कहा कि दुर्घटनास्थल पर पुलिस और चिकित्सक काम कर रहे हैं.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...