CG – तीर्थ यात्रियों से भरी बस पलटी: ड्राइवर को झपकी आने से हुआ बड़ा हादसा, कई यात्रियों को आई चोटे

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में तीर्थयात्रियों से भरी हुई बस पलटने से कई यात्री घायल हो गए। बस तीर्थयात्रियों को लेकर बनारस से चंद्रपुर की ओर जा रही थी। सभी तीर्थयात्री बेमेतरा जिले के काशी विश्वनाथ के दर्शन करके सभी चंद्रपुर जा रहे थे। यह घटना तपकरा थाना के सिंगीबहार की है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से राहत बचाव कार्य में जुट गई है। बताया जा रहा है कि बस चालक को झपकी आने के चलते हादसा हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार, बेमेतरा निवासी तीर्थ यात्री बैजनाथधाम से चंद्रपुर जा रहे थे। इस दौरान जशपुर के सिंगीबहार के पास ड्राइवर को झपकी आने से तीर्थ यात्रियों से भरी बस पलट गई। हालांकि हादसे में यात्री बाल-बाल बच गए। घटना में कई यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं, जिनका उपचार किया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...