CG – चरित्र शंका में पत्नी को दी दर्दनाक मौत: महिला के प्राइवेट पार्ट को बोरा सिलने वाले सुई से पहले गोदा… फिर गला दबाकर कर दी हत्या… पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

बालोद। छत्तीसगढ़ में दिल को दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां चरित्र संदेह में एक पति ने अपनी पत्नी को दर्दनाक मौत दे दी। इस बात को लेकर विवाद होता ही रहता था। उसे लगता था कि उसकी पत्नी का किसी से चक्कर है।

हत्या का ये पूरा मामला बालोद जिला के लोहारा थाना क्षेत्र का हैं। गौरतलब हैं कि ग्राम खेरथा बाजार में फगनू राम प्रजापति का परिवार निवास करता हैं। दिहाड़ी मजदूरी करने वाला फगनू राम के साथ उसकी पत्नी तीजन बाई और बच्चें रहते है। बताया जा रहा हैं कि आरोपी फगनू राम को अपनी पत्नी के चरित्र पर शंका था। इस बात को लेकर दोनों के बीच आए दिन विवाद होता रहता था। 16 जनवरी को पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव में एक महिला की हत्या हो गई है। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की गयी।

मृतिका तीजन बाई का पोस्टमॉर्टम करने वाले डॉक्टरों ने पुलिस को जानकारी दी कि महिला की हत्या बेहद वीभत्स तरीके से की गई है। प्राइवेट अंगों पर बोरा सिलने का बड़ी वाली सुई से बुरी तरह से गोदने के निशान हैं। इसके बाद महिला की गला दबाकर हत्या की गई है। इस जानकारी के मिलते ही पुलिस ने वारदात से जुड़े कड़ियों को पिराने के साथ ही साक्ष्य के आधार पर मामले की तफ्तीश तेज कर दी गयी। इसके साथ ही परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की गई।

पुलिस का संदेह सबसे पहले पति पर गया। पति को हिरासत में लेकर जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी ने बताया कि वह अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था, इसलिए उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज कर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश करने पर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...