CG ब्रेकिंग: अगर आप भी पीते है देसी शराब तो हो जाए सावधान ! मूड बनाकर शराब लाए थे दो दोस्त… बोतल खुलते ही उड़ गए दोनों के होश… मिला मरा हुआ मेंढक

अगर आप भी पीते है देसी शराब तो हो जाए सावधान !

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में अलग-अलग हिस्सों में देसी शराब की बोतलों में कभी मेंढक तो कभी सांप मिलने की खबरें देखने सुनने को मिलती रही है। फिर से एक बार हरदी बाजार कॉलेज चौक स्थित देसी शराब दुकान में शराब लेने गए 2 दोस्तों को सीसी के अंदर मरा हुआ मेंढक मिला। इसके बाद इसकी फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

दोनों दोस्त मनगांव के रहने वाले हैं। उन्होंने शराब की बोतल में पड़े हुए मरे हुए मेंढक की फोटो खींच ली, साथ ही वीडियो भी बना लिया और अपने परिचितों को भेज दिया। कोरबा जिले में शराब की बोतल में कभी मरे हुए सांप, तो कभी मरे हुए मेंढक, तो कभी गुटखा पाउच मिलने का मामला लगातार सामने आ रहा है। सीलबंद बोतल से इस तरह जहरीले जीवों या पाउच के मिलने को लेकर आबकारी अधिकारी जीएस पैकरा से पहले भी बात की गई थी, तो उन्होंने कहा था कि कार्रवाई के लिए कमिश्नर को पत्राचार किया गया है। हालांकि उसका कोई नतीजा अब तक नहीं निकला है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...