दुर्ग जिले में इस निगम के पार्षद की मां समेत दो महिलाओं को कार ने ठोका: घर के सामने कार ने चपेट में लिया… एक ने अस्पताल में तोड़ा दम और एक की रास्ते में मौत; जानिए कैसे हुआ हादसा

भिलाई। दुर्ग जिले में आज एक बुजुर्ग महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई है। ये मामला पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र का है। नगर पालिका निगम चरोदा के वार्ड पार्षद की मां इस हादसे का शिकार हुई है। कार ने रिवर्स लेते वक्त बुजुर्ग महिला को अपने चपेट में लिया है। मृतका बुजुर्ग महिला कंचन तिवारी (86 वर्ष) भिलाई-चरोदा नगर निगम के कांग्रेस पार्षद संतोष तिवारी की मां है।

मिली जानकारी के अनुसार, भिलाई-3 स्थित एकता नगर में घर के सामने सड़क पर एक व्यक्ति द्वारा कार को रिवर्स किया जा रहा था। उसी समय पड़ोस में रहने वाली बुजुर्ग महिला को कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग महिला को इलाज के लिए बीएम शाह हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। उपचार के दौरान वृद्धा ने दम तोड़ दिया।

ASP संजय ध्रुव ने जानकारी देते हुए बताया कि, “एकता नगर निवासी कंचन तिवारी अपने घर के बाहर खड़ी थी, तभी उनका पड़ोसी अपनी मारुति इको कार को रिवर्स करते समय कंचन तिवारी को चपेट में ले लिया, इस घटना में कंचन तिवारी को गंभीर चोट लगी और उपचार के लिए उन्हें बीएम शाह अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुरानी भिलाई पुलिस ने कार को जब्त कर मामला दर्ज किया है।

कार ने रिवर्स करते वक्त महिलाओं को चपेट में लिया

कार रिवर्स करते एक वृद्ध व महिला चपेट में आ गई। घटना में वृद्ध के सिर पर लगने से अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। वहीं अन्य महिला का उपचार अस्पताल में जारी है। मामले में कार चालक के खिलाफ पुलिस ने धारा 279, 337, 304ए के तहत कार्रवाई किया है। भिलाई तीन टीआई मनीष शर्मा ने बताया कि एकता नगर भिलाई तीन वार्ड 9 निवासी कंचन तिवारी 75 वर्ष और एक अन्य महिला अपने घर के बाहर बैठे हुए थे।

इस दौरान पड़ोस में रहने वाला सतीश कुमार साहू 25 वर्ष अपनी नई कार सीजी 07 सीएल 2044 को लेकर घर के लिए सिलेंडर लेने जा रहा था। तभी कार को रिवर्स कर रहा था। इतने में सतीश को पीछे बैठे लोगों का अंदाजा नहीं हुआ और तेज रफ्तार व लापरवाही पूर्वक कार रिवर्स करते कंचन तिवारी और अन्य महिला को पीछे से जोरदार ठोकर मार दी।

दो महिलाओं की मौत

  • घटना में कंचन गंभीर रुप से घायल हो गई। जिसे गंभीर अवस्था में सुपेला स्थित निजी अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई।
  • दूसरी महिला को भी घटना में चोट आई है। जिसे सेक्टर 9 अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल कराया गया है। हादसे के बाद कार चालक सतीश की तबियत बिगड़ गई जिसे उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

मृतक कंचन तिवारी विश्व बैंक कालोनी भिलाई वार्ड पार्षद संतोष तिवारी की माता थी। हादसे में कंचन की मौत की खबर लगते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। खबर लगते ही भिलाई-चरोदा निगम महापौर निर्मल कोसरे, सभापति कृष्णा चंद्राकर समेत जनप्रतिनिधि पहुंचे थे। गमगीन माहौल में भिलाई तीन मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

BJP युवा मोर्चा अध्यक्ष हेमचंद यादव ने निकाली बाइक...

दुर्ग। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन दुर्ग विधानसभा क्षेत्र में युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष जीत हेमचंद यादव के नेतृत्व में विशाल बाइक रैली निकाल...

मतदाता जागरूकता के लिए अनोखी पहल: परिवार संग जाए...

रायपुर। ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार मतदाता जागरूकता के लिए परिवार संग एक साथ वोट देने जाएं, मिलकर ग्रुप...

दुर्ग लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी के लिए पूर्व CM...

दुर्ग। दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत बेरला नगर पंचायत में आयोजित जनसभा में छत्तीसगढ़ राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शिरकत की। उनके...

बिलासपुर में कांग्रेस नेता पर लाखों रुपए की धोखाधड़ी...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर के रतनपुर में एक कांग्रेस नेता पर 80 साल की बुजुर्ग महिला से 24 लाख रुपए की फ्रॉड करने...

ट्रेंडिंग