भेंट-मुलाकात: मुख्यमंत्री बघेल ने खैरी ग्राम में की बड़ी घोषणाएं… मिनी स्टेडियम का होगा निर्माण… लो-वोल्टेज की समस्या से निजात दिलाने ट्रांसफार्मर लगाने का ऐलान

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा बिलासपुर जिले के तखतपुर विधानसभा के अंतर्गत खैरी ग्राम में आयोजित भेंट-मुलाकात में की कई घोषणाएं की है।

पढ़िए घोषणाएं

  1. खैरी गांव में गलियों का कांक्रीटीकरण करवाया जायेगा
  2. ग्राम पंचायत खैरी में मिनी स्टेडियम का निर्माण कराया जायेगा।
  3. शासकीय प्राथमिक शाला खैरी में अतिरिक्त कक्ष का निर्माण कराया जायेगा।
  4. खैरी तालाब का सौंदर्यीकरण कराया जायेगा।
  5. कन्या हाई स्कूल मोछ का हायर सेकेन्डरी स्कूल में उन्नयन कराया जायेगा ।
  6. ग्राम चितावर के प्राथमिक शाला का मिडिल स्कूल में उन्नयन किया जायेगा।
  7. ग्राम सागर के सागर मईया तालाब का सौंदर्यीकरण कराया जायेगा।
  8. ग्राम जरोंधा में प्राथमिक शाला के लिए एवं ग्राम खपरी में पंचायत के लिये भवन का निर्माण कराया जायेगा।
  9. गिरधोना में उप स्वास्थ्य केन्द्र के लिये भवन निर्माण कराया जायेगा।
  10. शासकीय उ.मा. शाला सकरी को स्वामी आत्मानंद स्कूल में उन्नयन किया जायेगा ।
  11. जुनापारा में सहकारी बैंक की शाखा खोलने की घोषणा।
  12. लो-वोल्टेज की समस्या से निजात दिलाने ट्रांसफार्मर की लगवाने की घोषणा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...