CG – कुएं में मिली लाश की गुत्थी सुलझी: गर्लफ्रेंड से मिलने उसके घर गया था युवक… बेटी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देखकर पिता हुआ आगबबूला… टंगिये से काट दिया गर्दन

CG – कुएं में मिली लाश की गुत्थी सुलझी

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में एक युवक की हत्या के बाद शव को कुएं में फेंकने का मामला सामने आया है। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कुएं से शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामला वाड्रफनगर थाना क्षेत्र का है।

बताया जा रहा है की प्रेमिका के साथ आपत्तिजनक हालत में प्रेमी को पाकर प्रेमी की हत्या कर दी गई। प्रेमिका के पिता समेत घरवालों ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया फिर लाश कुएं में फेंक दी। तीन दिन तक घटना का किसी को पता नही चला फिर प्रेमिका के द्वारा पुलिस के पास पहुँच कर अपने प्रेमी की हत्या का राज उजागर कर दिया गया। जिसके बाद 6 संदेहियों को हिरासत में लिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार लोधी गांव का निवासी कुलदीप खैरवार दूसरे राज्य में कमाने खाने गया हुआ था। मकर संक्रांति के एक दिन पूर्व ही वह गांव वापस आया था। मकर संक्रांति के दिन वह घर से अपने दोस्त के साथ बाहर निकला था। उसी दौरान उसने दोस्तो के साथ शराब का सेवन किया। फिर गुरुमुटी गांव चला गया। वहां उसकी प्रेमिका रहती थी। फिर मकर संक्रांति की रात से ही वह घर वापस नही लौटा था। जिसकी तलाश उसके घर वाले कर रहे थे। इस बीच कुलदीप खैरवार की प्रेमिका पुलिस के पास पहुँच गयी और उसकी हत्या की जानकारी दी। जिससे पुलिस के भी पैरों तले जमीन खिसक गई।

दरअसल मकर संक्रांति की रात शराब पीकर कुलदीप अपनी प्रेमिका के गांव पहुँच गया। फिर अपनी प्रेमिका के घर पहुँच गया। उसकी प्रेमिका के माता पिता इस दौरान घर मे नही थे। जिसका फायदा उठाकर वह उससे संबंध बनाने लग गया। पर बाजू में ही रहने वाले उसके रिश्तेदारों ने दोनो को आपत्तिजनक हालत में देख लिया। उन्होंने कुलदीप की पिटाई करते हुए उसके प्रेमिका के पिता को सूचना दी। सूचना मिलने पर उसका पिता भी रात को ही पहुँच गया और लड़के के गले मे टंगिया से वार कर उसकी हत्या कर दी। फिर घर से थोड़ी दूर स्थित कुएं में उसकी लाश फेंक दी। पुलिस ने जानकारी मिलते ही शव को कुएं से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। और 6 लोगो को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही हैं। बहुत जल्द पुलिस मामले का खुलासा करेगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...