भिलाई में रात को मामा-भांजे की शराब पार्टी, सुबह एक की मिली लाश: छत में सोने गए थे दोनों… मृत युवक के सर में थी गहरी चोट… पुलिस जांच में जुटी, खंगाले जा रहे हैं CCTV फुटेज

भिलाई। भिलाई में बीती रात बड़ी घटना हुई है। छत से गिरने से युवक की मौत हो गई है। कैम्प क्षेत्र के बिहारी मोहल्ले में एक 26 साल का युवक शराब के नशे में छत से गिर गया। सिर में गहरी चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ये घटना छावनी थाना क्षेत्र की है।

बताया जा रहा है की देर रात युवक पार्टी मनाकर अपना मामा के साथ घर लौटा था। सुबह परिजनों ने घर के बगल से उसकी लाश देखी। उन्होंने तुरंत पुलिस को फोन किया। घटना की खबर मिलते ही मौके पर छावनी पुलिस पहुची और जांच में जुटी हुई है। पुलिस ने शव का पंचनामा कार्रवाई कर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा है।

सिर पर आई गंभीर चोट
बताया की बिहारी मोहल्ले कैम्प निवासी सतीश चौधरी अपने मामा के साथ छट्ठी पार्टी में गया था। जहाँ सबके साथ बैठकर शराब पार्टी की। पार्टी ले बाद सतीश मामा के साथ रात 12.30 बजे अपने घर पहुचा। मामा भांजा दोनो ऊपर बने मकान में सोने चले गए। सुबह परिजनों ने सतीश की लाश देख शोर मचाने लगे। सतीश के सिर पर गंभीर चोट आई है। जिससे उसकी मौत होना बताया जा रहा है।

खंगाले जा रहे हैं CCTV कैमरा
मृतक सतीश घर मे मंझला भाई था। फेब्रीकेशन प्लांट में कार्य करता था। संदेह यह भी जताया जा रहा है कि छत दे सतीश को धक्का दिया गया होगा। लेकिन पुलिस सभी पहलुओं पर बारीकी से जांच कर रही है। आसपास लगे सभी CCTV कैमरों को खंगाला जा रहा है। मृतक के मोबाइल का भी पुलिस जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...