CG – गैंगवार के बाद एक्शन मोड में पुलिस: डबल मर्डर और कोर्ट के सामने चले चाकू के बाद सख्ती… बदमाशों के घरों में तड़के छापा मारकर 160 को भेजा जेल… कइयों के पास से हथियार और गांजा जब्त

रायपुर। शहर में गैंगवार के दौरान मर्डर और चाकूबाजी की घटना के बाद पुलिस एक्शन में आ गई है। गुरुवार तड़के अलग-अलग इलाकों के हिस्ट्रीशीटरों और संदिग्धों के घर छापा मारा। पुलिस ने 160 लोगों को गिरफ्तार किया। थानों में आरोपियों की इतनी भीड़ लग गई कि बाहर रोड तक लाइन लगी रही। सभी गिरफ्तार आरोपियों को सिविल लाइन से न्यायालय ले गए। छापेमारी के दौरान बीएसयूपी आवास में रहने वाले किराएदारों की जांच की गई। बिना पुलिस वेरीफिकेशन के रहने वालों पर कार्रवाई की गई। दिन भर 100 से ज्यादा अफसर और पुलिस के जवान बदमाशों को पकड़ने में लगे रहे। दिनभर में इतने बदमाशों को पकड़ा गया कि थाले में इन्हें रखने की जगह ही नही थी। सिविल लाइंस थाने के बाहर इन बदमाशों को रखा गया। रस्स़ों से इन बदमाशों को घेरकर पुलिस के जवान खड़े थे। सड़क पर इन्हें लाया गया तो लगा किसी संगठन की बड़ी रैली या जुलूस निकला हो।

रायपुर के पुलिस अफसर थानों से टीमें लेकर सुबह 6 बजे से बदमाशों को पकड़ने निकल पड़े। गुण्डा बदमाश, निगरानी बदमाश, संदिग्ध व्यक्ति, असमाजिक तत्वों, सहित पुराने अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ एक्शन लेते हुए एक साथ करीब 160 लोगों को एक साथ पुलिस ने अरेस्ट किया। इस छापेमार कार्यवाही के दौरान कुल 60 आरोपियों से चाकू जप्त किया गया। 12 नाबालिग थे इनमें दो लड़कियां थीं। कुछ के पास से करीब 34 किलोग्राम गांजा मिला।

पुलिस की टीम छापेमार कार्यवाही के तहत थाना तेलीबांधा, पंडरी, सिविल लाईन, खम्हारडीह, विधानसभा, उरला, खमतराई, डी.डी.नगर, पुरानी बस्ती, टिकरापारा, गोलबाजार, गंज, धरसींवा, न्यू राजेन्द्र नगर, कोतवाली, मौदहापारा, आजाद चैक, सरस्वती नगर एवं आमानाका क्षेत्र में दबिश देने पहुंची थी।

पुलिस का ये रूप इस वजह से सामने आया क्योंकि रायपुर में कुछ गैंग बैक टू बैक कांड कर रहे थे। रायपुर में सोमवार की रात दलदल सिवनी इलाके में पुराने झगड़े का बदला लेने दो युवकों की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने बदमाश त्रिसाल दुबे को पकड़ा था। जेल जाते वक्त मोवा निवासी युवराज सिंह नाम के युवक ने पीछे से आकर त्रिशाल पर चाकू से वार कर दिया था। युवराज हत्याकांड का बदला लेना चाहता था। इसे भी पुलिस ने पकड़ा है।

सोमवार की देर रात रायपुर के दल दल सिवनी इलाके में गोकुल निषाद एवं जीतू नाम के युवकों की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में मोहन स्वामी, रविन्द्र राव एवं अरविन्द कंवर को गिरफ्तार किया गया है। त्रिशाल दुबे, दीपक साहू, धनेन्द्र साहू ,पारसमणी साहू,नागेश उर्फ लक्की गोस्वामी को अरेस्ट किया जा चुका है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ के भूपेंद्र नाग को भाजयुमो में बड़ी जिम्मेदारी...

रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा के युवा संगठन से जुड़ी एक अहम खबर सामने आई है। कांकेर निवासी भूपेंद्र नाग को भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो)...

संजय रूंगटा ग्रुप में गरबा-डांडिया नाइट की धूम :...

भिलाई। संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स में नवरात्रि के उत्साह के बीच गरबा डांडिया नाइट 2026 का भव्य आयोजन किया गया। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों,...

रायपुर में 101 फीट के रावण का दहन :...

रायपुर। राजधानी के WRS कॉलोनी स्थित दशहरा मैदान में मंगलवार को विजयादशमी का पर्व भव्य उत्साह के साथ मनाया गया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने...

छत्तीसगढ़ को विजयादशमी पर दो नई ट्रेनों की सौगात...

रायपुर। विजयादशमी के मौके पर छत्तीसगढ़ को एक साथ दो नई यात्री रेल सेवाओं की सौगात मिली है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसे प्रदेश...