भिलाई में चोरी के लोहे के साथ 4 दबोचे गए: मौके से बुलेट छोड़कर मास्टरमाइंड फरार…पहले भी चावल तस्करी करते पकड़ा गया है मास्टरमाइंड

भिलाई। दुर्ग पुलिस ने चोरी का लोहा खपाने और इधर-उधर करने वाले चार गुर्गों को पकड़ा है। इनके कब्जे से लोहा बरामद हुआ है। इन गुर्गों का मास्टरमाइंड शिव शर्मा है। जो पहले चावल तस्करी करते पकड़ा गया है। फिलहाल पुलिस गिरफ्त से बाहर है। आज पकड़े गए आरोपियों में तीन युवक और एक अपचारी बालक है।

मिली जानकारी के मुताबिक दो वाहनो में लोहे का सामान लदा हुआ था। उक्त लोहे के समान को युवको ने इंजीनियरिंग पार्क से पार करना पुलिस को बताया है। वाहन में करीब 3 टन लोहे का रॉड वगैरह है।जिसे पुलिस ने रात को चेकिंग के समय पकड़ा है। टीआई मनीष शर्मा ने बताया कि चोरी का लोहा खुर्सीपार निवासी शिव शर्मा का है। लोहा पकड़े जाने के बाद से शिव शर्मा फरार है। खबर लिखे जाने तक भिलाई तीन पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है।

बरामद वाहन समेत लोहे की कीमत लाखो में बताई जा रही है। शिव शर्मा अपना कबाड़ का दुकान खुर्सीपार एरिया में खोलकर रखा हुआ है। चोरी कर युवक उक्त सामान को शिव के कबाड़ खाने में पहुचाने के लिए निकले थे। शिव शर्मा पीडीएस चावल तस्करी में स्मृति नगर पुलिस ने पहले कार्रवाई कर चुकी है। गरीबो के चावल को राशन दुकान के सेटिंग से खरीदकर भारी मात्रा में तस्करी करने वाला शिव कब कबाड़ी का काम भी बेख़ौफ़ तरीके से करने में जुटा हुआ है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

अवैध रेत उत्खनन पर राज्यपाल रमेन डेका सख्त, बोले—...

रायपुर, 3 जून 2026। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने प्रदेश की नदियों और बड़े नालों में हो रहे अवैध व बेतरतीब रेत उत्खनन...

CG: जेल से छूटे पूर्व कांग्रेस नेता ने की...

CG कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर शहर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ जेल से रिहा होने के कुछ ही दिनों बाद पूर्व कांग्रेस...

जेईई एडवांस्ड 2026: मैत्री विद्या निकेतन के अथर्व ठाकुर...

भिलाई। जेईई एडवांस्ड 2026 के नतीजों में मैत्री विद्या निकेतन के विद्यार्थियों ने एक बार फिर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता को साबित करते हुए विद्यालय...

CG में आंधी-बारिश का अलर्ट : साप्ताहिक बाजार में...

दंतेवाड़ा। जिले के चंदेनार साप्ताहिक बाजार में मंगलवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य लोग घायल...