दुर्ग – प्राचार्य हटाए गए: छमाही परीक्षा के नतीजे पूछने पर प्राचार्य संतोषजनक नहीं दे पाए जवाब, कलेक्टर मीणा ने प्रभार से हटाया

  • छमाही परीक्षा में जिन छात्र-छात्राओं के नतीजे संतोषजनक नहीं उनकी पढ़ाई के लिए विशेष फोकस देकर कराई जाएगी पढ़ाई
  • – स्वामी आत्मानंद स्कूल घुघुवा में छमाही परीक्षा के नतीजे पूछने पर प्राचार्य संतोषजनक नहीं दे पाए जवाब, कलेक्टर ने प्रभार से हटाया

दुर्ग। कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने आज पाटन ब्लाक के स्कूलों में छमाही परीक्षा के नतीजे और बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी के संबंध में निरीक्षण किया और छात्रों तथा शिक्षकों से बातचीत की। घुघुवा में उन्होंने प्राचार्य से नतीजों के बारे में पूछा। प्राचार्य के गोलमोल जवाब पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की और प्राचार्य को हटाकर प्रभार वरिष्ठ शिक्षक को देने कहा। कलेक्टर ने कहा कि छमाही परीक्षाएं बहुत अहम हैं। इसके रिजल्ट के बारे में समीक्षा होनी चाहिए थी लेकिन इस पर गंभीरता नहीं बरती गई।

कलेक्टर ने इस मौके पर कहा कि जिन बच्चों के छमाही परीक्षा में अच्छे अंक नहीं आये हैं। उनकी पढ़ाई के लिए विशेष व्यवस्था करें। इसके लिए उन पर विशेष ध्यान देकर जिन विषयों में उन्हें दिक्कत आ रही है उसके लिए विशेष रूप से समय देने कहा। साथ ही कलेक्टर ने कहा कि छात्र-छात्राओं की उपस्थिति सबसे अहम है। प्राचार्य और शिक्षक उन छात्र-छात्राओं के अभिभावकों से जरूर संपर्क करें जो नियमित रूप से स्कूल नहीं आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्कूल में नियमितता से रिजल्ट काफी हद तक सुधर जाता है। इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ अश्विनी देवांगन, एसडीएम विपुल गुप्ता एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

सैजेस जामगांव और घुघुवा का किया निरीक्षण- कलेक्टर ने जामगांव के स्वामी आत्मानंद स्कूल का निरीक्षण किया। यहां भवन का कार्य पूरा हो चुका है। कलेक्टर ने यहां लाइब्रेरी और बढ़िया प्लेग्राउंड बनाने के निर्देश दिये। साथ ही कहा कि साइंस लैब का सिविल वर्क शिक्षकों के मार्गदर्शन में कराएं। उन्होंने कहा कि बच्चों की लाइब्रेरी में और पढ़ने लिखने में रुचि तब बढ़ेगी जब अच्छी मनोरंजन किताबें हों। उन किताबों में जिनमें ग्राफिक आर्ट के माध्यम से चीजें मनोरंजन तरीके से समझाई गई हैं अथवा रस्किन बांड, जेके रोलिंग आदि की पुस्तकें भी हों जिनमें बच्चों की काफी रुचि होती है।

जामगांव एम का निर्माणाधीन प्रसंस्करण केंद्र भी देखा- कलेक्टर ने एम जामगांव में निर्माणाधीन लघु वनोपज प्रसंस्करण केंद्र भी देखा। इसके साथ ही उन्होंने सोनपुर में ग्लेजिंग यूनिट का निर्माण कार्य भी देखा। कलेक्टर ने सभी निर्माण कार्यो को तेजी से निपटाने के निर्देश दिये।

तहसील कार्यालय का भी किया निरीक्षण- कलेक्टर ने तहसील कार्यालय पाटन का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रकरणों का निरीक्षण भी किया। कलेक्टर ने प्रकरणों को देखते हुए कहा कि इनके निराकरण की गति धीमी है। राजस्व निरीक्षकों तथा पटवारियों से प्रतिवेदन देरी से प्राप्त हो रहे हैं इस वजह से देरी हो रही है। कलेक्टर ने इस संबध में तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार को एस.सी.एन. जारी करने निर्देश दिये।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बिग ब्रेकिंग: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पूरे छत्तीसगढ़ में शुष्क...

रायपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर आगामी 4 सितंबर को पूरे छत्तीसगढ़ में 'शुष्क दिवस' (Dry Day) रहेगा। इसके साथ ही प्रदेश के...

रुंगटा पब्लिक स्कूल में ‘ग्रैंडपेरेंट्स डे’ की धूम: नन्हें...

भिलाई। संजय रुंगटा इंस्टीट्यूशंस द्वारा संचालित रुंगटा पब्लिक स्कूल, भिलाई में बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ 'ग्रैंडपेरेंट्स डे' का भव्य आयोजन किया गया।...

युवा कांग्रेस चुनाव: पूर्व CM भूपेश बघेल के गढ़...

भिलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस चुनाव के तहत दुर्ग ग्रामीण विधानसभा और आसपास के क्षेत्रों में सियासी पारा चढ़ गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश...

रुद्र तिवारी ने जीता इंटर जोनल खिताब, DAV नेशनल...

दुर्ग। भिलाई ACC जामूल DAV के छात्र और प्रतिभाशाली बैडमिंटन खिलाड़ी रुद्र तिवारी ने रायपुर में आयोजित इंटर-ज़ोनल DAV स्कूल बैडमिंटन टूर्नामेंट (अंडर-17 कैटेगरी)...