CG – 60 साल के बुजुर्ग की दरिंदगी: मां को दिए थे 5 हजार उधारी… इधर नाबालिग बेटी को बनाता रहा हवस का शिकार… जान से मारने की देता था धमकी, 3 माह से गर्भवती है बच्ची

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है की एक 60 साल के व्यक्ति ने पड़ोस में रहने वाली एक महिला को 5 हजार रुपये उधार दिए थे, जिसके बदले में वो महिला की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करता था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह पूरा मामला कुरुद थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, 60 साल के सुदर्शन नगारची ने पड़ोस में रहने वाली महिला को 5 हजार रुपये उधार दिए थे, जिसके बदले में वो महिला की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करता रहा। पीड़िता ने थाना कुरूद आकर रिपोर्ट दर्ज कराई तब जाकर मामला सामने आया। उसने बताया कि पिछले साल अक्टूबर में संजय नगर कुरूद निवासी, आरोपी सुर्दशन नगारची से 5 हजार रुपये उधार लिए। उस दिन से ही आरोपी ने घर बुलाकर लगातार नाबालिक से जबरन शारीरिक संबंध बनाए।

(आरोपी बुजुर्ग)

वहीं पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कुरूद के पैथालॉजी लैब में पीड़िता का चेक अप कराने से पता चला कि नाबालिग 3 माह से गर्भवती है। उसने बताया कि किसी को इस बारे में बताने से आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी थी और उसके साथ जबरदस्ती की थी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आई। जिसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...