भिलाई में ऑटो चालक पर जानलेवा हमला: जेल से छूट कर आरोपी ने चाकू से किया वार… सवारी ऑटो में तोड़फोड़ भी किया… घंटों बाद FIR दर्ज; जानिए पूरा मामला

भिलाई। भिलाई में एक युवक ने जेल से छूटते ही ऑटो चालक पर जानलेवा हमला किया है। आरोपी युवक ने उसके ऑटो में तोड़फोड़ भी किया है। ये मामला छावनी थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि, कुछ दिन पहले जेल से छूटे लूट के आरोपी ने एक ऑटो चालक को छावनी थाने के सामने सरेआम पीटा है। इतना ही नहीं उसने ऑटो में जमकर तोड़फोड़ की और चाकू से वार कर ड्राइवर के ऊपर जानलेवा हमला कर दिया।

दैनिक भास्कर डिजिटल की एक रिपोर्ट के अनुसार ऑटो चालक जब घायल अवस्था में छावनी थाने शिकायत दर्ज करने पहुंचा तो पुलिस ने खुर्सीपार का केस बताकर शिकायत नहीं दर्ज की। इसके बाद आप पार्टी के कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध किया। एसपी से शिकायत की तब जाकर छावनी पुलिस ने मामला दर्ज किया।

बताया जा रहा है कि, कैंप-1 सुभाष चौक प्रगति नगर निवासी अमन सिंह ऑटो चलाने का काम करता है। रविवार शाम वो सवारी छोड़ने खुर्सीपार गया था। वहां से लौटते समय खुर्सीपार गेट के पास आदतन अपराधी ईश्वर सिन्हा व उसके साथियों ने ऑटो रुकवाया।अमन ने ऑटो नहीं रोका तो इससे ईश्वर व उसके साथियों ने उसका पीछा किया। वो लोग उसका पीछा करते हुए पावर हाउस तक आए और नेशनल हाईवे में छावनी थाने के सामने उसे रोक लिया।

ईश्वर ने गाली गलौज करते हुए सड़क पर बड़ा पत्थर अमन के मुंह पर मारा, ईश्वर के साथियों ने ऑटो में तोड़फोड़ की और चाकू निकालकर उस पर हमला भी किया। इसके बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल हालत में अमन छावनी थाने पहुंचा, लेकिन वहां पुलिस ने उसकी एफआईआर दर्ज करने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि ममला खुर्सीपार थाना है तो वहीं शिकायत दर्ज कराओ। बाद में आप पार्टी के दबाव और विरोध के बाद छावनी पुलिस ने मामला दर्ज किया।

आरोपी ईश्वर सिन्हा पुलिस रिकार्ड में पुराना अपराधी है। उसके खिलाफ अलग-अलग थानों में कई मामले दर्ज हैं। कुछ महीने पहले ही वो वो लूट के मामले में जेल गया था और हाल ही में जमानत में बाहर आया था। इसके बाद उसने फिर से आटो चालक के साथ मारपीट व लूट की नीयत से हमला किया।

आम आदमी पार्टी के नेता मेहरबान सिंह ने बताया कि घटना के बाद जब पीड़ित अमन सिंह छावनी थाना पहुंचा तो पुलिस वाले उसकी रिपोर्ट लिखने के बजाए छावनी पुलिस सीमा के बाहर की बात कर रहे थे। पुलिस वालों का कहना था कि आरोपियों ने खुर्सीपार से उसका पीछा करना शुरू किया था। इसलिए इसकी रिपोर्ट खुर्सीपार थाना में लिखी जाएगी। उनका कहना है कि जब उन्होंने पुलिस से कहा कि ये घटना थाना के सामने हुई है। और वो इसकी शिकायत एसपी से करेंगे, तब पुलिस ने प्राथमिकी की।

मेहरबान सिंह ने बताया कि ऑटो मालिक का फोन आने पर वो थाने पहुंचे थे। पुलिस अपराध दर्ज नहीं कर रही थी। इस तरह शाम 5 बजे शाम की घटना होने के बाद छावनी पुलिस ने रात 8 बजे मामला दर्ज किया। इसके बाद घायल ऑटो चालक को मुलाहिजा के लिए भेजा गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

अमित शाह फेक वीडियो मामले में पुलिस की बड़ी...

अमित शाह के फेक वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस ने इसी मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए अरुण...

सेक्टर -7 से गुजरी विजय बघेल की आशीर्वाद यात्रा:...

बीएसपी वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष उज्ज्वल दत्ता जी के नेतृत्व में बीएसपी वर्कर्स यूनियन एवं सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति सेक्टर 7 सड़क 15 एवं...

चरणदास महंत के बयान पर डिप्टी CM विजय शर्मा...

रायपुर। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा है कि डॉ. चरणदास महंत ही नहीं समूची कांग्रेस को हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से न केवल संविधान...

कल पूर्व CM भूपेश बघेल का दुर्ग दौरा: भिलाई,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में दो चरणों का मतदान पूरा हो चुका है। वहीं अब तीसरे चरण के चुनाव होने वाला है। शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री...

ट्रेंडिंग