CG – कांस्टेबल की संदिग्ध परिस्थिति में मौत: देर रात ड्यूटी करने के लिए घर से निकला था आरक्षक… न तो थाने पहुंचा न ही घर लौटा… सुबह सड़क किनारे मिला शव, हत्या या हादसा? पुलिस जांच में जुटी

कांस्टेबल की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

कवर्धा। छत्तीसगढ़ की कवर्धा से बड़ी खबर आ रही है। यहां एक कांस्टेबल की लाश सड़क किनारे मिली है। जिसके बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। हलाकि ये हादसा है की हत्या ? इसकी जांच में पुलिस जुट चुकी है। मामला कवर्धा के कुसुमघटा की बताई जा रही है। आरक्षक का नाम मिलेश यादव बताया जा रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक मिलेश यादव ड्यूटी के लिए निकला हुआ था, लेकिन उसके बाद से ही उसका पता नहीं चल रहा था।

हालांकि प्रथम दृष्टया मामला हादसे का लग रहा है। जानकारी के मुताबिक आरक्षक मिलेश यादव पांडा तराई थाने में पदस्थ था। कल देर रात अपने गांव बांधाटोला से वह ड्यूटी जाने के लिए निकला था। लेकिन ना तो वह थाने पहुंचा और ना ही घर लौटा। कल देर रात से ही उसका पता नहीं चल रहा था।

इसी बीच आज सुबह सड़क किनारे ग्रामीणों ने आरक्षक का शव देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और फिर उसकी पहचान मिलेश यादव के रूप में की। प्रथम दृष्टया मामला अनियंत्रित होकर गिरने का ।चौकी के कुसुमघटा गांव में आरक्षक गिरा हुआ पड़ा मिला है, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...