बड़ी खबर: नमाज के दौरान मस्जिद में बम ब्लास्ट, 70 से अधिक घायल, कई लोगों के मारे जाने की आशंका

नमाज के दौरान मस्जिद में बम ब्लास्ट, 70 से अधिक घायल

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पेशावर के पुलिस लाइन स्थित मस्जिद में सोमवार को भीषण बम ब्लास्ट हुआ। धमाका इतना तेज था कि मस्जिद का एक हिस्सा ढह गया। विस्फोट होते ही अफरा-तफरी मच गई। घायल लोग मदद के लिए चीखने लगे। घायलों को पुलिस की गाड़ियों में लादकर अस्पताल पहुंचाया गया। इस बम धमाके में कई लोगों के मारे जाने की आशंका है। 70 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

बम धमाका दोपहर करीब 1:40 बजे हुआ। धमाके के वक्त मस्जिद में लोगों की भीड़ थी। बड़ी संख्या में लोग नमाज पढ़ने के लिए आए हुए थे। धमाके के बाद मस्जिद के आसपास के इलाके में आपातकाल लगा दिया गया है और इलाके को सील कर दिया गया है।

धमाके की चपेट में आकर 70 लोग घायल
बम धमाके की चपेट में आकर 70 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। लेडी रीडिंग हॉस्पिटल के प्रवक्ता मोहम्मद असीम ने बताया कि 70 घायलों को अस्पताल लाया गया है। इनमें से कुछ की हालत गंभीर है। इलाके को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। सिर्फ एम्बुलेंस को इलाके में जाने की अनुमति है।

मलबे में दबे हो सकते हैं लोग
पेशावर के पुलिस अधिकारी सिकंदर खान ने कहा कि मस्जिद का एक हिस्सा ढह गया है। इसके नीचे कई लोगों के दबे होने की आशंका है। पुलिस और सेना के जवान घटनास्थल पर मौजूद हैं। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मस्जिद में बम लगाया गया था या यह आत्मघाती हमला था। दूसरी ओर रेड जोन की ओर जाने वाले रास्तों को पुलिस ने बंद कर दिया है।

बता दें कि पिछले साल भी पेशावर में इसी तरह का भीषण बम ब्लास्ट हुआ था। कोचा रिसालदार इलाके में एक शिया मस्जिद के अंदर हुए आत्मघाती बम धमाके में 63 लोगों की मौत हो गई थी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...