CG ब्रेकिंग – तीन मजदूरों की मौत: राखड़ खुदाई के दौरान हुआ बड़ा हादसा… मलबे में दबे मजदूर… दो महिला सहित 3 की मौत, 2 घायल; CM बघेल ने जताया दुःख; देखिए Video

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां राखड़ खुदाई के दौरान 5 मजदूर मलबे में दब गए जिसके बाद 3 की मौत हो गई है। मरने वालों में दो महिला, एक पुरुष शामिल है। घटना की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची हुई है। मामला सिलतरा क्षेत्र का है।

देखिए Video :-

मिली जानकारी के मुताबिक, सिलतरा में कंपनी के द्वारा निकाले गए मलबे से ग्रामीण राखड़ निकालने के लिए रोज मलबे के पास इकट्ठा होते थे। आज भी करीब पांच ग्रामीण राखड़ निकाल रहे थे। इस दौरान मलबे के गड्ढे में उतरे थे। खुदाई के दौरान मलबा उनके ऊपर ढह गया। इस हादसे में दो महिला और एक पुरुष की मौत हो गई।

CM बघेल ने जताया दुःख
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजधानी रायपुर के सिलतरा इलाके में राखड़ खुदाई करते वक्त तीन लोगों की मृत्यु पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने हादसे में घायलों को त्वरित और बेहतर उपचार के साथ ही अन्य जरूरी मदद उपलब्ध कराने के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। राखड़ खुदाई के समय मलबे में 5 लोग दब गए थे, जिसमें 3 की मृत्यु हो गई है और 2 लोग घायल हैं जिनका उपचार जारी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...