CG – करंट की चपेट में आए एक ही परिवार के तीन लोग: कपड़ा सुखाने के दौरान हुआ हादसा… युवक की हो गई मौत… मां और चाची की हालत गंभीर

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। एक ही परिवार के तीन लोग करंट की चपेट में आ गए है। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। वहीं मां और चाची की हालत गंभीर बताई जा रही है। मामला पेंड्रा के कोटमी बाजार की बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक घर में कपड़ा सुखाने की तार में अचानक करंट का प्रवाह हो गया। इस करंट की चपेट में सबसे पहले महिला आई जिसके बाद एक अन्य महिला उसे बचाने के लिए आई तो वह भी करंट की चपेट में आ गई। बाद में आए एक युवक को भी करंट ने अपनी चपेट में ले लिया। जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई।

मृतक का नाम नितिन गुप्ता बताया जा रहा है। 18 साल का नितिन गुप्ता मां और चाची को करंट से बचाने के लिए आया था । घटना में नितिन गुप्ता की ममता गुप्ता और चाची रत्ना गुप्ता बुरी तरह झुलस गई। महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों महिलाओं का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...