BREAKING: छत्तीसगढ़ में अस्सिटेंट सब इंस्पेक्टर की दिन दहाड़े हत्या: सब्जी लेने मार्किट गया था ASI… पीछे से युवक ने डंडे से किया ताबड़तोड़ हमला

छत्तीसगढ़ में अस्सिटेंट सब इंस्पेक्टर का दिन दहाड़े हत्या: सब्जी लेने मार्किट गया था ASI पीछे से युवक ने डंडे से किया ताबड़तोड़ हमला

बिलाईगढ़। छत्तीसगढ़ के नवगठित जिले सारंगढ़-बिलाईगढ़ के भीलाईगढ़ से बड़ी खबर प्रकाश में आ रही है। यहाँ एक ASI की हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि, अस्सिटेंट सब इंस्पेक्टर को एक युवक ने डंडे से पीटकर बुरी तरह से घायल कर दिया था। मिली जानकारी के अनुसार ASI के सर पर युवक ने डंडे से हमला कर दिया, जिसके बाद आनन फानन में ASI को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान ASI की मौत हो गई। ये मामला बिलाईगढ़ के सरिया थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार ASI अटल चौक में मटर दुकान से मटर खरीद रहा था। तभी अचानक एएसआई के सर पर पीछे से किसी ने हमला कर दिया। खून से लथपथ ASI वही ज़मीन पर गिर गए। सरिया थाना में पदस्थ एएसआई डीएन साहू को आस पास के लोगो ने अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक आरोपी श्यामलाल सिदार मानसिक रूप से विक्षिप्त है। फ़िलहाल पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...