जामुल में कॉलेज की छात्रा का हॉफ मर्डर: लड़की ने दोस्ती से इनकार किया तो युवकों ने कर दिया ताबड़तोड़ वार…

भिलाई। कॉलेज छात्रा पर प्राण घातक हमला करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को पकड़ा है। अन्य युवक फरार बताये जा रहे हैं। भिलाई-3 पुलिस ने बताया कि ग्राम अकलोरडीह के पास साइकिल से घर जा रही कॉलेज छात्रा शिवपुरी निवासी भारती साहू डॉ. खूबचंद बघेल शासकीय महाविद्यालय भिलाई-3 में पढ़ाई करती है।

आरोपी करन

कार सवार युवकों ने जेक व राड से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। घटना में छात्रा बुरी तरह घायल होकर सड़क पर गिर पड़ी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए। आसपास के लोगों की सूचना पर डायल-112 की टीम पहुंची। छात्रा को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां छात्रा की हालत गभीर बताई जा रही है। घटना मंगलवार शाम 4 बजे की है।छात्रा के पीछे-पीछे आरोपी शिवपुरी निवासी आरोपी करन देवांगन भी पहुंचा।

छात्रा के साइकिल के आगे कार लगा दिया। कार से उतरा और उसमे रखे जेक राड निकाला। सिर पर वार कर दिया। घटना के समय राहुल सिंग घटना के समय कार में बैठा था उसे हिरासत मे लिया गया है। वही करन मौके से फरार होने बताया गया है।

खबर है कि भारती साहू करन देवांगन से दोस्ती नहीं रखना चाहती थी लेकिन करन उससे दोस्ती रखने लगातार दवाव बना रहा था। छात्रा के नहीं मानने पर करन ने घटना को अंजाम दिया। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने धारा 307 के तहत जुर्म दर्ज किया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...