कुरुद में लोक कला की धूम: क्रेडा सदस्य विजय साहू हुए शामिल, बोले- लोककला से ही हमें अपनी परंपरा के करीब जाने का मिलता है मौका

भिलाई . कुरुद बस्ती वार्ड-२२ में दो दिवसीय छत्तीसगढ़ लोककला महोत्सव का आयोजन किया गया। इस समारोह में मुख्यअतिथि विजय साहू क्रेडा सदस्य छत्तीसगढ़ थे। विशेष अतिथि निर्मल कोसरे महापौर चरोदा निगम, अध्यक्षता मुकेश चंद्राकर जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी, श्रीमती अनिता अजय साहू पार्षद विशेष रूप से उपस्थित थे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विजय साहू ने बताया कि आदिकाल से ही लोक गीत लोक कला के माध्यम से अपने रहन सहन खानपान आदि की जानकारी प्राप्त होती है , आदि ऋषि नारद जी ने भी गायन के माध्यम से सामवेद का गान किया था और वर्तमान में पंथी नृत्य के माध्यम से गुरु बाबा घासीदास जी का संदेश पूरे विश्व में फैला हुआ है वही पंडवानी के गायिका तीजन बाई जी के माध्यम से महाभारत की पूरी कथा को विश्व में जाना है, इस अवसर पर विशेष अतिथि श्री निर्मल कोसरे जी ने आयोजन कमेटी के आयोजन को सहारा और भविष्य में भी इस तरह के आयोजन कराने की सलाह दी, कार्यक्रम को मुकेश चंद्राकर , धर्मराज शर्मा ,रीता सिंह गेरा आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में अतिथियों को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। असम, गुजरात, उडीसा, हरियाणा, मध्यप्रदेश, आंध्रप्रदेश के लोक कलाकारों भागीदारी दी।


लोककला महोत्सव को सपन्न कराने में नरेंद्र निषाद, कैलाश चतुर्वेदी, अजय साहू, विनोद साहू, बलराम साहू, विनोद चतुर्वेदी, महेंद्र साहू, संजय गायकवाड़, विमल चतुर्वेदी, राजकुमार निर्मलकर का सहयोग रहा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग ITI में पांचवें कौशल दीक्षांत समारोह का आयोजन...

दुर्ग। आदर्श शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) में पांचवें कौशल दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में वीडियो...

दुर्ग शहर में बिजली व्यवस्था होगी मजबूत : 130...

दुर्ग। शहर के पुराने वार्डों के साथ तेजी से विकसित हो रही नई बस्तियों और कॉलोनियों में बिजली व्यवस्था सुधारने की दिशा में बड़ा...

घर बैठे ऑनलाइन टोकन से आसान हुई धान बिक्री...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के दौरान किसानों की सुविधा के लिए उपार्जन केंद्रों में जरूरी व्यवस्थाएं की गई हैं। घर...

CM साय ने दिया संवेदनशीलता का परिचय : चोटिल...

रायपुर। पूर्व सांसद और वरिष्ठ आदिवासी नेता नंदकुमार साय के पैर में चोट लगने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उन्हें बेहतर इलाज के...