सेक्टर में साहू समाज का वार्षिक मिलन और उत्सव: समाज में बेहतरीन काम करने वालों का किया गया सम्मान, अध्यक्ष देवेश बोले-संगठित होकर शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए करेंगे काम

भिलाई। साहू मित्र सभा इकाई सेक्टर-7, 8, 9 और सेक्टर-10 भिलाई के वार्षिक उत्सव, माता कर्मा जयंती और प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। समाज में बढ़िया काम करने वालों का सम्मान किया गया। वहीं समाज को एक नई दिशा देने के लिए प्रेरक उद्बोधन हुआ।


समाज के अध्यक्ष देवेश साहू ने कहा कि, संगठित होकर साहू समाज आने वाले दिनों में लगातार काम करेगा। साहू समाज शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए लगातार अभियान चलाकर चरणबद्ध तरीके से काम कर रहा है। टाउनशिप में रहने वाले साहू समाज के लोगों को जोड़ने के लिए जो भी काम करना है, वो हम लगातार कर रहे हैं। समाज के लोगों के सुख-दुख में हम एक-दूसरे के लिए सहभागी बने। एक-दूसरे के कंधे पर रखकर मदद करें।

उपाध्यक्षा अंजू साहू, उपाध्यक्षा मधु साहू, उपाध्यक्ष छत्रपाल साहू, उपाध्यक्ष प्रहलाद साहू, कोषाध्यक्ष गोवर्धन साहू, सह कोषाध्यक्ष विद्यासागर आडिल, सह सचिव मनोज हिरवानी, ईश्वरी साहू, संयोजिका किरण साहू, न्याय प्रकोष्ठ पदाधिकारी गीता साहू, मीडिया प्रभारी अनिल साहू तथा महिला प्रकोष्ठ, युवा प्रकोष्ठ के सम्पूर्ण पदाधिकारियों ने कार्यक्रम संचालन में विशेष भूमिका निभाई।

संयोजिका किरण साहू ने कार्यक्रम के विविध पहलुओं पर बहुत ही सक्रियता से अपनी भूमिका निभाई इसके लिए उन्हें अनेकों धन्यवाद एवं साधूवाद, इसी तरह से हम एकजुट होकर संयुक्त प्रयास करें तो हम भविष्य में भी अन्य समारोहों को बहुत सुंदर और सुचारू रूप से मना सकतें है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई में अवैध बैनर-पोस्टरों पर चला निगम का चाबुक,...

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई ने शहर को स्वच्छ, सुंदर और सुरक्षित बनाने के लिए अवैध बैनर-पोस्टर के खिलाफ अपना अभियान तेज कर दिया...

मलेरिया का कहर : 10 दिनों में दो आदिवासी...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में आदिम जाति कल्याण विभाग की व्यवस्थाओं पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। जिले में...

CG News: नाला पार करते समय पानी के तेज...

सारंगढ़। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बरमकेला मार्ग पर माधोपाली के पास सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां लात नाला के तेज बहाव में एक चार पहिया...

टोनही बताकर महिला का सामाजिक बहिष्कार, कोर्ट के आदेश...

महासमुंद। जिले के बागबाहरा थाना क्षेत्र के पिथौरा चौक वार्ड नंबर-9 से महिला और उसके परिवार को टोनही-टोनहा बताकर प्रताड़ित करने और सामाजिक बहिष्कार किए...