IAS पोस्टिंग: डेपुटेशन से लौटे आईएएस को मिली एक साथ दो जिम्मेदारी… गृह और वन विभाग के विशेष सचिव बनाए गए बसवराजू… रिटायर्ड IAS निरंजन दास को मिली संविदा नियुक्ति, देखिए आदेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी बसवराजू एस को विशेष सचिव गृह विभाग की जिम्मेदारी दी है। बसवराजू को विशेष सचिव, वन विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किया है। बता दें कि बसवराजू एस हाल ही में प्रतिनियुक्ति से वापस लौटे हैं।

वहीं आईएएस निरंजन दास को रिटायरमेंट के बाद राज्य सरकार ने नई संविदा नियुक्ति दी है। 2003 बैच के प्रमोटी IAS निरंजन दास चार वर्षों से आबकरी और नान के MD की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। अन्य IAS की संविदा की बात करे तो, अभी मौजूदा वक्त में आलोक शुक्ला, डीडी सिंह जैसे अफसर संविदा में रहते हुए सरकार में अहम भूमिका निभा रहे है। आलोक शुक्ला स्कूल शिक्षा, डीडी सिंह GAD में है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग ITI में पांचवें कौशल दीक्षांत समारोह का आयोजन...

दुर्ग। आदर्श शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) में पांचवें कौशल दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में वीडियो...

दुर्ग शहर में बिजली व्यवस्था होगी मजबूत : 130...

दुर्ग। शहर के पुराने वार्डों के साथ तेजी से विकसित हो रही नई बस्तियों और कॉलोनियों में बिजली व्यवस्था सुधारने की दिशा में बड़ा...

घर बैठे ऑनलाइन टोकन से आसान हुई धान बिक्री...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के दौरान किसानों की सुविधा के लिए उपार्जन केंद्रों में जरूरी व्यवस्थाएं की गई हैं। घर...

राजनांदगांव के गोल बाजार मटन मार्केट पर चला बुलडोजर...

राजनांदगांव। शहर के गोल बाजार में लंबे समय से संचालित मटन मार्केट को हटाने की कार्रवाई सोमवार, 23 नवंबर को शुरू हो गई। राजगामी...