दुर्ग में सेक्सटॉर्शन का मामला: बुजुर्ग को Whatsapp कॉल पर दिखाए अश्लील फोटो-वीडियो… फिर ऐसे ठग लिए 9 लाख रुपये

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पद्मनाभपुर इलाके में एक सेक्सटॉर्शन का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बुजुर्ग को व्हॉट्सएप कॉल कर ऑनलाइन ठगी करने वालों ने अपना शिकार बनाया और कई किस्तों में उससे कुल 8.88 लाख रुपये ठग लिए।

पद्मनाभपुर चौकी पुलिस ने 64 वर्षीय बुजुर्ग की शिकायत पर तीन अज्ञात मोबाइल नंबर और दो बैंक अकाउंट नंबर्स के धारक के खिलाफ धारा 384 के तहत केस दर्ज किया है।

क्या है मामला
पुलिस में दर्ज बुजुर्ग की शिकायत के अनुसार 19 जनवरी को पहली बार उसके पास व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल आई। जब पीड़ित ने फोन उठाया तो वीडियो पर उसे महिला की अश्लील फोटो-वीडियो दिखाई देने लगी। बुजुर्ग ने घबराकर फोन डिस्कनेक्ट कर दिया। 20 जनवरी को उसके पास अज्ञात नंबर से फोन आया। आरोपियों ने केस दर्ज होने, गिरफ्तारी का डर दिखाकर फोटो-वीडियो वायरल करने के नाम पर बुजुर्ग को धमकी देकर अवैध वसूली भी की।

बुजुर्ग का कहना है कि आरोपियों ने उसे क्राइम ब्रांच का अफसर बनकर ठगा है। पुलिस ने बताया कि ठग ने यू ट्यूब से वीडियो फोटो हटाने के एवज में बुजुर्ग से 2 लाख रुपए जमा करवा लिए। इसके बाद अलग अलग मोबाइल नंबर से लगातार धमकाकर कई किश्तों में 8.88 लाख रुपए जमा करवा लिया है। मामले में पुलिस अपराध दर्ज कर विवेचना में जुट गई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नक्सल अभियान का असर : 13 लाख के इनामी...

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में माओवादियों के खिलाफ चल रहे अभियान के बीच सुरक्षा बलों को एक और सफलता मिली है। ओडिशा में...

जंगल में माओवादियों की छिपी दौलत का खुलासा :...

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में माओवादियों के खिलाफ सुरक्षा बलों की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में बीजापुर जिले के भैरमगढ़ क्षेत्र...

पेंड्रावन जलाशय को लेकर सियासत तेज : भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पेंड्रावन-बंगोली जलाशय क्षेत्र में खनन की अनुमति को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस...

धान खरीदी केंद्र शिफ्ट करने पर भड़के किसान :...

अभनपुर। धान खरीदी सीजन की शुरुआत के साथ ही रायपुर जिले के अभनपुर क्षेत्र में खरीदी केंद्र के स्थानांतरण को लेकर विवाद खड़ा हो...