CG – एक ही परिवार के दो लोगों ने किया सुसाइड: पिता ने पहले की आत्महत्या… सदमे में आकर बेटे ने भी लगा ली फांसी… दोनों की मौत बाद बेटी ने भी की सुसाइड की कोशिश, लोगों ने बचाया

एक ही परिवार के दो लोगों ने किया सुसाइड

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा से पिता-पुत्र के आत्महत्या का मामला सामने आया है। दोनो ने फांसी लगाकर जान दे दी है। बताया जा रहा है की पहले पिता ने फांसी लगाकर जान दी जिसे देखकर बेटे ने भी सदमे में उसी फंदे पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। इसके बाद बेटी ने भी आत्महत्या करने की कोशिश की। मगर उसे किसी तरह से बचा लिया गया है। मामला सहसपुर लोहारा थाना क्षेत्र है।

जानकारी के मुताबिक, बिरनपुर निवासी पंचराम निषाद खेती किसानी का काम करता था। मगर वो काफी दिनों से बीमार था। इस वजह से उसके घरवाले परेशान थे। मृतक पंचराम भी काफी परेशान रहा करता था। कहा जा रहा है कि इलाज के बाद भी उसकी तबीयत खराब ही रहती थी। उसका 17 साल का बेटा दयालु 12वीं का छात्र था।

बताया गया कि रात को पंचराम घर पर अकेले था। उसके घर के लोग कहीं बाहर गए थे। इसी दौरान उसने खुदकुशी कर ली। उधर जब उसकी 2 बेटियां और बेटा दयालु घर पहुंचे तो वे अपने पिता को फंदे पर लटका हुआ देखकर हैरान रह गए।

इसके बाद दोनों बेटियां आस-पास के लोगों को बुलाने के लिए गई थी। तभी दयालु ने भी उसी फंदे पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। दोनों लड़कियां जब वापस पहुंची तो उन्होंने भाई को भी उसे फंदे पर लटका हुआ देखा। ये देखकर दोनों बहनें जोर-जोर से रोने लगी। एक ने तो अपने आप को कमर में ही बंद कर लिया। वहीं आस-पास के लोग मौके पर पहुंच गए थे। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

बाद में पंचराम की पत्नी भी घर पहुंची। फिर किसी तरह से कमरे में बंद बेटी को बाहर निकाला गया। वह भी फांसी लगाकर खुदकुशी करने की कोशिश कर रही थी। घटना के बाद से घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। शुक्रवार को शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है। हालांकि अब तक ये पता नहीं चल सका है कि पंचराम को क्या बीमारी थी।

पंचराम और उसके बेटे की मौत से परिवार में कोई पुरुष नहीं बचा है। मां और उसकी दो बेटी हैं। मृतक पंचराम के 4 भाई हैं, जो आसपास ही रहते हैं। पीड़ित परिवार का जिम्मा अब मृतक के भाइयों पर है। इधर पूरे घटना की जांच अब पुलिस कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...