छत्तीसगढ़ के एक मात्र पत्रकारिता यूनिवर्सिटी के शोधार्थी के शोध पत्र को मिला उत्कृष्ट अवार्ड; इस विषय पर सबमिट किया गया था रिसर्च पेपर… HOD शाहिद ने विनोद और चंद्रेश को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ के एक मात्र पत्रकारिता यूनिवर्सिटी कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय रायपुर के जनसंचार विभाग के शोधार्थी विनोद सांवत और चंद्रेश चौधरी को मैट्स यूनिवर्सिटी रायपुर में उत्कृष्ट शोध पत्र वाचन के लिए पुरष्कृत किया गया। उन्होंने प्रिंट मीडिया में थर्ड जेंडर समाज से संबंधित खबरों पर शोध पत्र प्रस्तुत किया।

गौरतलब है कि मैट्स यूनिवर्सिटी के हिन्दी विभाग द्वारा तृतीय लिंग विमर्शः कल, आज और कल विषय पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सेमीनार का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में शोध पत्र प्रस्तुति के लिए चार सत्रों का आयोजन किया गया था।

उत्कृष्ट शोध पत्रों के लिए चंद्रेश चौधरी और विनोद सावंत को जनसंचार विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. शाहिद अली एवं सहायक प्राध्यापक डॉ. राजेंद्र मोहंती ने बधाई एवं शुभकामनायें दी। डॉ. अली ने कहा कि भविष्य में भी इसी तरह से हमारे शोधार्थी समाज के उपयोगी विषयों पर शोध कार्य करते रहेंगे। साथ ही मैट्स विश्वविद्यालय के हिंदी विभागध्यक्ष डॉ. रेशमा अंसारी ने भी इस उपलब्धि के लिए शोधार्थियों को शुभकामनाएं दी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...