CG – थाने में बीजेपी नेता का बर्थडे सेलिब्रेशन: प्रशिक्षु DSP ने खिलाया केक… VIDEO हुआ वायरल तो मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा – भाजपा नेता हो या कांग्रेस का, ऐसा नहीं होना चाहिए… देखिए विडियो

थाने में बीजेपी नेता का बर्थडे सेलिब्रेशन

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से एक विडियो के वायरल होने के बाद राजनीति गरमा गयी हैं। जिले के लखनपुर थाने में बीजेपी नेता का बर्थडै सेलिब्रेट किए जाने का विडियों सामने आया हैं। विडियों में बकायदा थाना प्रभारी प्रशिक्षु डीएसपी बीजेपी नेता प्रदीप गुप्ता को केक खिला रहे हैं और लोग तालियां बजा रहे हैं। विडियों सामने आने के बाद इस मामले में कांग्रेस नेताओं ने कड़ी आपत्ति जताई है। वहीं स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने इस मामले में आपत्ति जताते हुए कहा की किसी भी पार्टी का नेता हो, लेकिन थाना परिसर में निजी आयोजन को अनुचित ठहराया हैं।

जानकारी के मुताबिक, लखनपुर थाने में पूर्व एल्डरमैन और क्षेत्र के भाजपा नेता प्रदीप गुप्ता का जन्मदिन मनाया गया। थाने में ही उन्होंने केक भी काटा। इधर जैसे ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, कांग्रेस नेताओं ने इस पर आपत्ति जताते हुए कार्रवाई की मांग की। बताया जा रहा है कि पुलिस ने लखनपुर के व्यवसायियों की थाने में पिछले दिनों बैठक बुलाई गई थी। बैठक में पता चला कि बीजेपी नेता प्रदीप गुप्ता का जन्मदिन है। तब थाने में ही केक मंगाया गया।

थाना प्रभारी प्रशिक्षु डीएसपी प्रशांत देवांगन ने बीजेपी नेता को अपने हाथों से केक खिलाया। इस बीच वहां मौजूद व्यवसायियों और पुलिसकर्मियों ने तालियां भी बजाईं। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव का कहना है कि ऐसा नहीं होना चाहिए। चाहे भाजपा नेता हों या फिर कांग्रेस के, किसी भी शासकीय कार्यस्थल पर निजी आयोजन करना अनुचित है। उन्होंने कहा कि इस मामले में थाना प्रभारी को चेतावनी देनी चाहिए।

इस मामले में एडिशनल एसपी विवेक शुक्ला का कहना है कि ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर थाने में व्यवसायियों की बैठक बुलाई गई थी। इस दौरान एक व्यवसायी द्वारा वहां केक लाया गया था। पुलिस ने बुलवाकर केक नहीं काटा। सामुदायिक पुलिसिंग के तहत ऐसा किया गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...