साइंस कॉलेज दुर्ग के एनुअल फेस्टिवल में MLA अरुण वोरा ने स्टूडेंट्स को दी सौगात; 7 लाख की हाई मास्ट लाइटिंग से रोशन होगा कैंपस… 1 लाख एलुमनी स्कॉलरशिप… 20 अतिरिक्त कमरे भी बनेंगे

दुर्ग। दुर्ग के शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर विज्ञान महाविद्यालय (साइंस कॉलेज) के वार्षिक महोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने महाविद्यालय के मेधावी छात्रों को पुरुस्कार वितरण करने के साथ ही छात्र-छात्राओं को सौगात देते हुए परिसर में प्रकाश व्यवस्था के लिए 7 लाख की हाई मास्ट लाइट एवं एलुमनी छात्रवृत्ति के लिए एक लाख रु की घोषणा की। साथ ही छात्रों को आश्वस्त करते हुए कहा कि जल्द ही उच्च शिक्षा विभाग से 20 अतिरिक्त कमरों के लिए राशि लाई जाएगी एवं आने वाले सत्र में निर्माण कार्य प्रारंभ कराया जाएगा।

अपने उद्बोधन में वोरा ने कहा कि 7000 से अधिक छात्र छत्राएँ होने के साथ ही यह प्रदेश का एक मात्र ए प्लस ग्रेड प्राप्त महाविद्यालय है। प्राध्यापकों एवं छात्र छात्राओं की सामूहिक मेहनत से कॉलेज की गौरवशाली परंपरा को सदैव बरकरार रखा गया है जिसके परिणाम स्वरूप राष्ट्रीय स्तर पर 98 उपलब्धियां एवं गोल्ड मैडल इस सत्र में प्राप्त किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि कालेज में अधोसंरचना विकास के लिए भी निरंतर सामूहिक प्रयास आवश्यक है। जनभागीदारी, जनप्रतिनिधियों की निधि के साथ ही शासन स्तर पर भी पैसों की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। बेहतर अधोसंरचना एवं बुनियादी सुविधाओं से परिणाम भी बेहतर प्राप्त होते हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर धीरज बाकलीवाल ने की एवं जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष आशुतोष सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए एवं कालेज के प्राचार्य डॉ आर एन सिंह, प्राध्यापक एम ए सिद्दीकी, आर एन विश्वकर्मा, राजेन्द्र चौबे, ए के खान, डॉ अस्थाना, डॉ सलूजा, अरविंद शुक्ला समेत छात्र छात्राएं मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग जिले में थाना प्रभारियों का तबादला, एसपी ने...

दुर्ग। पुलिस विभाग में कसावट लाने दुर्ग जिले में थाना प्रभारियों को इधर से उधर किया गया है। एसपी विजय अग्रवाल ने देर रात...

रुंगटा स्कूल का वार्षिकोत्सव : छात्रों ने दिखाया ग्लोबल...

भिलाई। रुंगटा पब्लिक स्कूल, भिलाई में 27 नवंबर को वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया। ‘वसुधैव कुटुम्बकम् – द ग्लोबल कार्निवल’ थीम पर आयोजित...

जुए के फड़ पर पुलिस की मिलीभगत का आरोप,...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में जुए के अवैध कारोबार को संरक्षण देने के आरोप में पुलिस विभाग पर बड़ी कार्रवाई हुई है। प्रतापपुर...

मध्यप्रदेश से तुलना में DA/DR के मामले में छत्तीसगढ़...

रायपुर। छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के सरकारी कर्मचारियों एवं पेंशनर्स के महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन ने...