भिलाई में एक्सीडेंट कर युवक से मारपीट करने वाले पकड़ाए: पूर्व पार्षद समेत चार को पुलिस ने किया गिरफ्तार… जान से मारने की भी दी गई थी धमकी; जानिए क्या है पूरा मामला

भिलाई। भिलाई में कार को ओवरटेक करने के बाद एक्सीडेंट कर युवक के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने वाले पूर्व पार्षद और तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने धारा 279,337,506,294,323,34,341के तहत कार्रवाई किया है।

छावनी पुलिस ने बताया की 6 फरवरी की रात वैशाली नगर निवासी नूपुर लीमेश अपनी कार से रायपुर से घर लौट रहा था। इस दौरान पूर्व पार्षद कैम्प 2 निवासी छोटेलाल चौधरी अपनी कार में उसके दोस्त प्रेम नगर कैम्प 1 ओमप्रकाश पाल,जोन 2 सेक्टर 11 निवासी मनोज निषाद,मछली मार्केट जोन 2 खुर्सीपार तिजऊ चौधरी ने पावर हॉउस ओवरब्रिज के पास घटना की रात नूपुर के साथ जमकर विवाद किया।

इसके अलावा चारो ने मिलकर पीड़ित के कार को तोड़फोड़ कर उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी भी दी। परेशान होकर युवक घटना की शिकायत पुलिस से किया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मलेरिया का कहर : 10 दिनों में दो आदिवासी...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में आदिम जाति कल्याण विभाग की व्यवस्थाओं पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। जिले में...

CG News: नाला पार करते समय पानी के तेज...

सारंगढ़। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बरमकेला मार्ग पर माधोपाली के पास सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां लात नाला के तेज बहाव में एक चार पहिया...

टोनही बताकर महिला का सामाजिक बहिष्कार, कोर्ट के आदेश...

महासमुंद। जिले के बागबाहरा थाना क्षेत्र के पिथौरा चौक वार्ड नंबर-9 से महिला और उसके परिवार को टोनही-टोनहा बताकर प्रताड़ित करने और सामाजिक बहिष्कार किए...

फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, 10 राज्यों से...

डोंगरगढ़। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर ठगी को लेकर हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। रेलवे चौक स्थित...