CG – नशे के सौदागरों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ऑटो में ले जा रहे थे नशे का सामान… महिलाएं, नाबालिग सहित कई गिरफ्तार… नशीली दवाइयों के साथ 5 मोबाइल जब्त

नशे के सौदागरों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के न्यायधानी में नशे के सौदागरों के खिलाफ बिलासपुर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। पुलिस की इस कार्रवाई में 2 महिला और दो नाबालिग को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है की पुलिस ने जरहाभाठा मिनिबस्ती में आकाश पान ठेला के पास से ऑटो में ले जा रहे नशे के इंजेक्शन, टेबलेट के साथ 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं आरोपी के पास से 2000 नग प्रतिबंधित नशीली इंजेक्शन ब्यूरोनोरफिन, 1645 नग एवील मेडिसिन और 5 मोबाइल जब्त किए गए।

मिली जानकारी के अनुसार ,आरोपियों का नाम लक्ष्मी गहरवार पति स्व. प्रेम गहरवार, आकांक्षा लासरे पति बंटी गहरवार है। वहीं दो अन्य आरोपी नाबालिग है। दो ऑटो चालक समेत नाबालिग भी शामिल है. वह मिनीबस्ती जरहाभाठा के निवासी है।

बता दें कि, आरोपियों के पास से बड़ी मात्रा में नशीली दवाइयों के खेप के साथ गिरफ्तार किया गया है। एक महिला का पति पूर्व से ही जेल में बंद है। सिविल लाइन पुलिस ने ndps के मामले में जेल भेजा था। आरोपी की मां, पत्नी, भाई और एक अन्य को गिरफ़्तार किया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में 42 वाणिज्यिक कर निरीक्षकों की पदोन्नति निरस्त,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्य कर विभाग ने वाणिज्यिक कर निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किए गए 42 कर्मचारियों की पदोन्नति निरस्त कर उन्हें उनके...

धर्मांतरण विवाद के बीच प्रार्थना सभा के लिए...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में ईसाई धर्म की प्रार्थना सभा में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोगों द्वारा प्रशासन को आवेदन...

CMHO निलंबित, महिला स्वास्थ्य अधिकारियों से अभद्रता पर सरकार...

रायपुर। बेमेतरा जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. अमृतलाल रोहलेडर को राज्य शासन ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।...

छत्तीसगढ़ कांस्टेबल भर्ती मामले में राज्य सरकार को सुप्रीम...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में कांस्टेबल भर्ती मामले में अभ्यर्थियों के पक्ष में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला आया है। कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार की विशेष अनुमति...