भूपेश कैबिनेट की अहम बैठक 20 को: अनेक मुद्दों पर होगी चर्चा, लिए जाएंगे कई अहम निर्णय

रायपुर। भूपेश कैबिनेट के अहम बैठक अगले महीन होने जा रही है। 20 फरवरी को होने वाली इस बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा होगी। 20 फरवरी को भूपेश कैबिनेट की बैठक सीएम हाउस में होगी। वहीं बजट प्रस्तावों और राज्यपाल के अभिभाषण पर भी बैठक में चर्चा हो सकती है। कांग्रेस का 85वां महाधिवेशन छत्तीसगढ़ में होना है, लिहाजा कैबिनेट में मंत्रियों को दी गयी जिम्मेदारियों पर भी चर्चा हो सकती है।

बैठक में आरक्षण विधेयक को लेकर भी चर्चा हो सकती है। दरअसल दिसंबर से ही राजभवन में आरक्षण विधेयक अटका पड़ा है, ऐसे में जबकि राज्यपाल अनुसूईया उईके का मणिपुर तबादला हो गया है और नये राज्यपाल हरिचंदन कमान संभालने वाले हैं। तो नये राज्यपाल से मिलकर आरक्षण बिल पर हस्ताक्षर करने का अनुरोध किया जा सकता है। चर्चा है कि 20 फरवरी के बाद राज्यपाल हरिचंदन छत्तीसगढ़ आ सकते हैं।

वहीं 1 मार्च से प्रस्तावित विधानसभा के बजट सत्र को लेकर भी कैबिनेट की बैठक में चर्चा होगी। सत्र के पूर्व राज्यपाल के अभिभाषण और बजट को लेकर आये प्रस्तावों पर कैबिनेट की बैठक में चर्चा हो सकती है। कई कर्मचारी शिक्षक संगठन अपनी मांगों को लेकर मुखर हैं। ऐसे में बजट प्रस्तावों में विभागों से कर्मचारियों के संदर्भ में आये प्रस्तावों पर भी कैबिनेट में चर्चा हो सकती है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

हत्या, अपहरण और हथियार रखने के मामले में NIA...

भानुप्रतापपुर: वर्ष 2019 में कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम जुगड़ा जंगल में हुई श्यामनाथ आंचला की हत्या के मामले में विशेष सत्र न्यायाधीश (NIA)...

Durg News: ढाबा बंद कराने की धमकी देकर घर...

दुर्ग। जिले के अंजोरा चौकी क्षेत्र में ढाबा बंद कराने की बात को लेकर घर में घुसकर तोड़फोड़, गाली-गलौज और जान से मारने की...

रिसाली में तालाबों की नहीं हो रही सफाई, पार्षद...

रिसाली, दुर्ग। नगर पालिक निगम रिसाली वार्ड क्रमांक 13 के पार्षद विधि यादव ने मरोदा स्थित कल्याण सागर तालाब और पशु स्नान तालाब की...

विदेश में MBA और नौकरी का झांसा देकर 19...

दुर्ग। भिलाई-दुर्ग में विदेश में पढ़ाई और नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। स्मृतिनगर क्षेत्र में संचालित टॉप कैरियर...