5 महिला की मौत: हाईवे पर तेज रफ्तार SUV ने 17 महिलाओं को कुचला… 5 की हो गई मौत… 12 की हालत गंभीर

Speeding SUV crushed 17 women on the highway

नई दिल्ली। महाराष्ट्र के पुणे-नासिक हाईवे पर सोमवार देर रात एक SUV ने 17 महिलाओं को कुचल दिया। 5 महिलाओं ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। 12 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हैं। इनका इलाज किया जा रहा है। पुणे शहर से करीब 50 किलोमीटर दूर शिरोली गांव के पास की यह घटना है।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि 2 महिलाओं की मौके पर, जबकि 3 महिलाओं की इलाज के दौरान मौत हुई। अज्ञात कार चालक फरार है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

सभी महिलाएं काम से घर लौट रही थीं
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, सभी महिलाएं रसोइया का काम करती हैं। सोमवार की रात लगभग 11 बजे कार्यक्रम से अपना काम खत्म कर घर लौट रही थीं। पुणे की बस से खरपुड़ी फाटा पर उतरी थीं। इसी दौरान सड़क पार करते समय हादसा हुआ। पुणे की तरफ से आ रही तेज रफ्तार SUV ने महिलाओं को जोरदार टक्कर मार दी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG – 3 लोगों की मौत: शादी समारोह में...

CG - 3 लोगों की मौत रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में तेज रफ्तार मोटरसाइकिल के पेड़ से टकरा जाने से उस पर सवार तीन...

कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के गाइडेंस में 26...

रायपुर। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के मार्गदर्शन में ज़िला प्रशासन रायपुर द्वारा 26 मई को यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा 2024 के लिए निशुल्क मॉक...

CG – शर्मनाक मामला: नाबालिग चाचा ने नाबालिग भतीजी...

नाबालिग चाचा ने नाबालिग भतीजी का किया रेप क्राइम डेस्क। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां एक चाचा ने...

नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. शुक्ला ने...

दुर्ग। नर्सिंग होम एक्ट के दुर्ग जिला नोडल अधिकारी डॉ. अनिल शुक्ला ने आयुष्मान कार्ड धारक मरीज और उनके परिजन के लिए दुर्ग स्वास्थ्य...

ट्रेंडिंग