नगरीय निकाय प्रकोष्ठ में प्रदेश प्रचार मंत्री बनने के बाद दया ने की पूर्व सीएम से मुलाकात, डॉ. रमन सिंह ने दिया आशीर्वाद

  • पूर्व सीएम रमन ने थपथपाई दया की पीठ
  • नगर निगम भिलाई के उप नेता प्रतिपक्ष हैं दया सिंह
  • उप नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी हालही में संगठन ने दी थी

भिलाई। नगर निगम भिलाई के उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह के ऊपर लगातार पूर्व सीएम व भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह का आशीर्वाद है। प्रदेश भाजपा संगठन द्वारा लगातार दया को जिम्मेदारी दी जा रही है। हालही में दया सिंह को नगर निगम भिलाई का उप नेता प्रतिपक्ष बनाया गया। उसके कुछ दिन बाद दया को प्रदेश नगरीय निकाय प्रकोष्ठ में प्रदेश प्रचार-प्रसार मंत्री का जिम्मा दिया गया है। संगठन द्वारा सौंपे गए जिम्मेदारी के बाद दया सिंह ने पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह से आशीर्वाद के रूप में भेंट-मुलाकात की। इस मुलाकात में संगठन द्वारा सौंपे गए जिम्मेदारियों के लिए दया सिंह ने आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा, दया सिंह लगातार जनहित से जुड़े मुद्दे को उठा रहे हैं। संगठन के सभी नेताओं का आभार दया सिंह ने किया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...