दिल दहला देने वाला वीडियो: तेज रफ्तार कार ने ड्यूटी पर तैनात दो पुलिस कर्मियों को मारी टक्कर… एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल… देखिए हादसे का Video

A speeding car hit two policemen on duty

मल्टीमीडिया डेस्क। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में नशे में धुत कार सवारों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को कुचल दिया. जिससे एक पुलिसकर्मी का पैर धड़ से अलग हो गया, जबकि दूसरे पुलिसकर्मी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. इस घटना में एक अन्य पुलिसकर्मी सहित कुछ लोग बाल-बाल बच गए. घटना रायसेन जिले के बरेली थाना क्षेत्र की है पुलिस ने कार सवार तीन युवकों को हिरासत में लेकर उन अपर गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया हैं. इस पूरी घटना का अब लाइव एक्सीडेंट का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आ गया है.

रायसेन जिले के बरेली थाने में सेवाएं दे रहे एसएएफ के प्रधान आरक्षक राजेन्द्र यादव और आरक्षक हरिसिंह को रात्रि गश्त के दौरान टॉकीज चौराहे पर रात लगभग 1:30 बजे भोपाल की ओर से आ रही कार (क्रमांक एमपी 04 ईए 5684) ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे घटना में राजेन्द्र यादव के मौके पर एक पैर शरीर से अलग हो गया और हरिसिंह घायल हो गया. जिन्हें सिविल हॉस्पिटल बरेली ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान राजेन्द्र यादव की मौत हो गई. हरिसिंह पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल का इलाज किया जा रहा है. बताया जाता है कि कार में तीन लोग सवार थे जो की शराब के नशे में थे. तीनों कार सवारों को पुलिस ने पकड़ लिया है.

आरोपियों पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज
रायसेन जिले के एडिशनल एसपी अमृत मीणा ने बताया कि रात करीब 1 बजे ड्यूटी पर तैनात एएसएफ के प्रधान आरक्षक और आरक्षक सहित दो पुलिसकर्मी पर नशे की हालत में तीन लोगों ने तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें प्रधान आरक्षक राजेंद्र यादव ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. वहीं आरक्षक हरि सिंह का इलाज जारी है . कार चालक ओर दो अन्य को हिरासत में ले लिया है उनसे पूछताछ जारी है. बरेली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...