रायपुर में मुंबई की मॉडल के साथ गलत ट्रीटमेंट: सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग में चीयर करने आई मॉडल को ड्राइवर ने सुनसान सड़क पर उतारा, फिर… कई फिल्मों में कर चुकी काम… थाना में दी गई लिखित कंप्लेंट; जानिए पूरा मामला

– मुंबई की मॉडल के साथ रायपुर में बदतमीजी
– CCL में स्टार्स को चीयर करने आई कुछ मॉडल और एक्ट्रेस
– मॉडल को ड्राइवर ने सुनसान सड़क पर उतारा फिर हुआ फरार

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में इंटरनेशनल वन डे मैच के सफल आयोजन के बाद सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग का आयोजन होने वाला है। इस लीग के लिए स्टार्स का रायपुर आने का सिलसिला जारी है। राजधानी में शनिवार देर रात यहां बड़ी चूक हो गई। बताया जा रहा है की सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग में बॉलीवुड कलाकारों को चियर करने मुंबई से कुछ एक्ट्रेसेस और मॉडल्स रायपुर पहुंची हुई हैं। इन्हीं में से एक मॉडल के साथ बदतमीजी हुई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जिस मॉडल के साथ बदतमीजी हुई है वह मॉडल कुछ फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। मॉडल को लेकर CCL आयोजन से जुड़ा एक ड्राइवर नवा रायपुर से होटल जा रहा था। बताया जा रहा है की मगर बीच रास्ते में ड्राइवर ने अकेली एक्ट्रेस के साथ बदतमीजी शुरू कर दी। मॉडल ने ड्राइवर को फटकार लगाई तो वो विवाद करने लगा।

बात इस कदर बिगड़ी की बदसलूकी के बाद ड्राइवर ने एक्ट्रेस को नवा रायपुर की सुनसान सड़क पर उतार दिया। उसके बाद वह गाड़ी लेकर फरार हो गया। कुछ देर बाद सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग के आयोजक टीम के दूसरे सदस्य उसी रास्ते से गुजर रहे थे और उन्होंने मॉडल की मदद की।

इस कांड के बाद सभी होटल पहुंचे और यहां बवाल हो गया। पता चला कि ड्राइवर कुछ स्थानीय ट्रैवल एजेंसियों के लिए गाड़ी चलाने का काम करता है। आयोजक टीम ने कुछ स्थानीय लोगों ने CCL के मेहमानों को होटल से स्टेडियम लाने-ले जाने के लिए किराए पर गाड़ियां ली हैं। नाराजगी बढ़ी और आयोजकों ने पुलिस को बुला लिया। जिसके बाद तेलीबांधा पुलिस थाने में लिखित कंप्लेंट की गई।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

अनुज शर्मा ट्रोलिंग मामला: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का कड़ा रुख,...

विधायक व पद्मश्री अनुज शर्मा और उनके परिवार के खिलाफ चलाए जा रहे दुष्प्रचार पर हाईकोर्ट सख्त; सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को नोटिस जारी। बिलासपुर: डिजिटल...

दुर्ग में डॉक्टर की घिनौनी करतूत: मेडिकल सर्टिफिकेट बनवाने...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से डॉक्टर और मरीज के पवित्र रिश्ते को तार-तार कर देने वाली घटना सामने आई है। पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र...

राजनांदगांव में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: SP अंकिता शर्मा ने...

राजनांदगांव: जिले की कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा प्रशासनिक कार्यों में बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन में बड़ा...

26वें वसुंधरा सम्मान के लिए निर्णायक समिति गठित, एक...

रायपुर। लोकजागरण के लिए प्रदान किए जाने वाले प्रतिष्ठित वसुंधरा सम्मान के 26वें वर्ष के आयोजन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस वर्ष...