भिलाई में शिवाजी महाराज की 393वी जयंती पर मराठा सेवा संघ प्रणित संभाजी ब्रिगेड द्वारा भव्य बाइक एवं कार रैली का आयोजन; MP विजय बघेल और MLA अरुण वोरा हुए शामिल; देखिये तस्वीरें

भिलाई। छत्रपति शिवाजी महाराज की 393 वी जयंती पर मराठा सेवा संघ प्रणित संभाजी ब्रिगेड द्वारा भव्य बाइक एवं कार रैली का आयोजन 19 फरवरी 2023 को किया गया। इस रैली में दुर्ग सांसद विजय बघेल और दुर्ग शहर MLA अरुण वोरा शामिल हुए।

इस रैली के आयोजक पवन पवार जिला अध्यक्ष ने बताया कि प्रतिवर्ष 19 फरवरी को छत्रपति शिवाजी जयंती पर भव्य बाइक एवं कार रैली का आयोजन किया जाता है। जिसमें पूरे प्रदेश के छत्रपति शिवाजी महाराज के प्रेमी हजारों संख्या में भाग लेते हैं। महिला पुरुष बच्चे और विभिन्न समुदाय के लोग उपस्थित होकर छत्रपति शिवाजी महाराज की सोच को यथार्थ कर यह दिखाते हैं कि कैसे छत्रपति शिवाजी महाराज ने विभिन्न जाति समुदाय के लोगों को एकत्रित कर हिंदू साम्राज्य स्थापित किया।

इस कार्यक्रम में विजय बघेल सांसद दुर्ग, दुर्ग शहर क्षेत्र विधायक अरुण वोरा, मराठा सेवा संघ राष्ट्रीय अध्यक्ष (गृह निर्माण) दिग्विजय सिंह कृदत्त, प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र दानी एवं संभाजी ब्रिगेड प्रदेश अध्यक्ष राजेश सावले देवेंद्र वाशिंग शामिल हुए।

छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रैली का शुभारंभ किया गया। कार एवं बाइक रैली का मार्ग नेहरू नगर चौक से नेहरू नगर अग्रसेन चौक तक अग्रसेन चौक से मॉडल टाउन शिवाजी चौक छत्रपति शिवाजी चौक से मेड बेकरी के तरफ से सूर्या मॉल वहां से कोहका अवंती बाई चौक अवंती बाई चौक से गदा चौक वहां से सुपेला मार्केट होते हुए हाईवे को क्रॉस कर कर अंडर ब्रिज से सेक्टर 6 होते हुए सिविक सेंटर मैं समाप्त हुई। जहां पर भव्य आतिशबाजी का प्रोग्राम रखा गया था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...