CG BREAKING: हेड कांस्टेबल का मर्डर… शादी समरोह में शामिल होने आया था पुलिस जवान… नक्सलियों ने गला रेतकर उतारा मौत के घाट; आज सुबह ही नक्सली हमले में दो जवान हुए शहीद

  • नक्सलियों ने दंतेवाड़ा में पुलिस जवान की हत्या कर दी
  • शादी फंक्शन में शामिल होने आया था हेड कांस्टेबल पन्नीराम
  • सुबह-सुबह राजनांदगाव में भी नक्सलियों ने दो जवानों को जान से मारा
  • प्रदेश में नक्सलियों का आतंक लगातार जारी

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिले दंतेवाड़ा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही है। जिले में एक प्रधान आरक्षक की हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है की मृत प्रधान आरक्षक शादी समारोह में शामिल होने आया था। उसी दौरान यहाँ नक्सलियों से धारदार हथियार से हेड कांस्टेबल का गला रेतकर मौत के घाट उतार दिया है। ये पूरा मामला भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के कड़ेनार गाँव का है।

मिली जानकारी के अनुसार हेड कांस्टेबल पन्नीराम वेट्टी शादी समारोह में शामिल होने कड़ेनार गाँव गया था। उसी दौरान नक्सलियों ने इस कायराना वारदात को अंजाम दिया। इस मामले की पुष्टि ASP आरके बर्मन ने की है। वारदात के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में लग गयी है।

नक्सली हमले में सुबह दो जवान शहीद
इसके पहले आज खबर आई थी की सुबह-सुबह राजनांदगाव जिले के बोरतलाब में करीब 10 नक्सलियों ने 2 जवानों के ऊपर हमला किया है। इस हमले में दोनों जवान शहीद हो गए है। दोनों जवान बिना हथियार बॉर्डर गश्त पर गए थे। जिला बल के हवालदार राजेश सिंह और ललित कुमार समर्थ आरक्षक सीएएफ शहीद हुए है। नक्सलियों की तलाश में राजनांदगाव की पुलिस लगी हुई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

ओडिसा के संबलपुर में मंत्री बृजमोहन अग्रवाल का रोड...

संबलपुर, ओडिशा। छत्तीसगढ़ के मंत्री बृजमोहन अग्रवाल सोमवार को ओडिशा में चुनाव प्रचार करने पहुंचे। संबलपुर में भाजपा ने बाइक रैली निकाली। मां समलेश्वरी...

छत्तीसगढ़ में RTE के तहत छात्रों की चयन प्रक्रिया...

चयनित विद्यार्थियों को एसएमएस से मिलेगी सूचना एक जून से 30 जून तक लेना होगा प्रवेश बची सीटों के लिए 1 से 8 जुलाई तक पुनः...

झारखंड के गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र में चुनावी जनसंपर्क अभियान...

गिरिडीह , झारखंड। छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री राम विचार नेताम झारखंड के गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र के प्रवासी प्रभारी बनाए गए हैं। यहाँ वह लगातार...

CG – मामूली सी विवाद में 10 साल के...

मामूली सी विवाद में 10 साल के बच्चे ने मौत को लगा लिया गले डेस्क। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से हैरान करने वाली घटना सामने...

ट्रेंडिंग