BREAKING: PTRSU में नए कुलपति की नियुक्ति: RMLAU अयोध्या के सच्चिदानंद शुक्ला होंगे पं. रविशंकर विवि के नए VC… डॉ. केशरी लाल वर्मा का 1 अप्रैल को कार्यकाल हो रहा है खत्म

  • राज्यपाल सह कुलाधिपति उइके ने विवि में नए कुलपति की नियुक्ति की
  • RMLAU अयोध्या के प्रोफेसर सच्चिदानंद शुक्ला होंगे नए कुलपति
  • वर्तमान कुलपति डॉ. केशरी लाल वर्मा के 1 अप्रैल 2023 को पूरा हो रहा है कार्यकाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राज्यपाल सह कुलाधिपति अनुसुईया उइके ने मणिपुर में पद भार ग्रहण करने के पहले उन्होंने रायपुर के पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय में नए कुलपति की नियुक्ति की है।

छत्तीसगढ़ विश्वविद्यालय अधिनियम, 1973 (क्रमांक 22 सन् 1973) के धारा-13 के उपधारा (1) के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, अयोध्या के डिपार्टमेन्ट ऑफ फिजिक्स इलेक्ट्राॅनिक्स के प्रोफेसर सच्चिदानंद शुक्ला को पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय का नया कुलपति नियुक्त किया है।

पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय के वर्तमान कुलपति डॉ. केशरी लाल वर्मा के 1 अप्रैल 2023 को पूर्ण हो रहे कार्यकाल के उपरांत कार्यभार करने की ग्रहण करने की तिथि से प्रोफेसर शुक्ला पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के नये कुलपति होंगे। राज्यपाल सह कुलाधिपति द्वारा 14 फरवरी 2023 को उक्त आशय का आदेश जारी किया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में जसगीत गाने जा रही महिलाओं को तेज...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर में शुक्रवार रात करीब 8 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार...

गोवंश का सिर कटा मिलने पर बवाल, हिंदू संगठनों...

राजनांदगांव। शहर के गौरीनगर तालाब में गोवंश का सिर कटा मिलने की घटना को लेकर शुक्रवार को जमकर हंगामा हुआ। मामले में एक संदिग्ध...

फेसबुक पर दोस्ती, मंदिर में शादी और सात फेरों...

बिलासपुर। हाईकोर्ट ने फेसबुक पर दोस्ती के बाद मंदिर में हुई शादी में सात फेरे नहीं होने का हवाला देकर विवाह को शून्य घोषित...

नवरात्रि पंडाल के पास दर्दनाक हादसा, सड़क पर बंधी...

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में नवरात्रि पंडाल के पास एक दर्दनाक हादसे में बाइक सवार युवक फैजान की मौत हो गई, जबकि उसका साथी...