माइलस्टोन एकेडमी में छोटे बच्चों के लिए नाइट कैंप का आयोजन; मैजिक शो से हुई शुरुआत… टेस्टी खाने और कहानी-लोरी सुनने के बाद नन्हे बच्चों को आ गई नींद… परियां भी आई; देखिये Photos

भिलाई। भिलाई के कोहका स्थित माइलस्टोन एकेडमी में शुक्रवार को बच्चों के लिए नाईट कैंप का आयोजन किया गया था। स्कूल की डायरेक्टर डॉ. ममता शुक्ला के मार्गदर्शन में इस शिविर का आयोजन हुआ। डायरेक्टर डॉ. ममता शुक्ला मैडम ने इस शिविर के माध्यम से बच्चों के लिए बहुत ही खास एवं ज्ञानवर्धक बातों को बच्चों तक पहुँचाया। सभी बच्चों की उम्र करीबन 3 से 6 वर्ष की बीच थी।

इस शिविर में बच्चों की उम्र ज्यादा नहीं थी। बच्चे अपनी मैडम के साथ में बहुत ही उत्साहित दिखाई दे रहे थे। बच्चों के लिए ज्ञान और मनोरंजन का भरपूर ध्यान रखा गया था।

मैजिक शो- कार्यक्रम की शुरूआत मैजिक शो के द्वारा हुयी, जादू तो बच्चों को वैसे भी बहुत पसंद होता है। बच्चों ने मैजिशियन के करतब को बहुत इंजॉय किया।

डांस- प्रत्येक कार्यक्रम के लिए समय सीमा निर्धारित की गयी थी। बच्चों ने अपने पसंद के गानों पर अपनी मैडम और प्रिंसिपल मैडम के साथ खूब नृत्य किया।

आसमान का नजारा- रात होने लगी थी आसमान के लिए ये सब वास्तव में बहुत अदभुत था। क्योंकि आजकल बच्चे ये सब TV में ही देख पाते हैं। माइलस्टोन में बच्चों ने आसमान में चाँद तारे और गैलेक्सी देखकर बहुत मनोरंजन किया। बच्चों के मन में उठ रहे सवालों को भी बहुत मनोरंजक ढंग से समझाया गया। बच्चों की खुशी का कोई ठिकाना नहीं था।

डिनर- अब बच्चे Dance करके और मैजिक देखकर चांद तारों की दुनिया देखकर उनका मन अब कुछ खाने का हो चला था। बच्चों के लिए एकदम व्यवस्थित तरीके से डिनर की व्यवस्था की गयी थी। बच्चों को डिनर करते समय किन-किन बातों को ध्यान में रखना चाहिए ये बताया गया। बच्चों ने पूरे मैनर्स के साथ डिनर किया। अपने हाथ से खाना सीखा। बच्चों को बताया गया कि खाने को इधर उधर गिराना नहीं चाहिए। सभी बातों का बच्चों ने बहुत ध्यान रखा।

शोने से पहले बच्चों को बताई गई ध्यान रखने योग्य बातें- सोने से पहले हमें हैंड वॉश करना चाहिए और नाइट ड्रेस पहन कर आराम से सोना चाहिए। बच्चों ने मैडम के कहने अनुसार अपनी ड्रेस बदल कर अपनी पिलो लेकर सोने के लिए तैयार थे।

कहानी और लोरी- कहानी सुनना और परियों का आना सोने से पूर्व बच्चों को कहानी सुनायी गयी लोरी गायी गई। परियों ने भी आकर बच्चों की कहानियों को और खुश कर दिया। बच्चे ये सब देखते सुनते हुए कब सोने लगे इसका अहसास ही बहुत रोमांचक था। डायरेक्टर मैडम ने अभिभावकों के प्रवेश पर उनको एकदम शांत रहकर अपने बच्चे के पास जाने दिया ताकि एक की आहट से दूसरा जाग न जाये। प्रोगाम बहुत ही अच्छे से संपन्न हुआ।

डायरेक्टर डॉ. ममता शुक्ला, प्रिंसिपल हेमा गुप्ता एवं पूरे माइलस्टोन स्टाफ द्वारा इस शिविर को सुरक्षित तरीके संपन्न किया गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग संभाग में सनसनीखेज मामला: पति-पत्नी के बीच हुआ...

बालोद, दुर्ग। दुर्ग संभाग में सनसनीखेज मामला सामने आया है। बालोद जिले में पति-पत्नी का विवाद इतना बढ़ गया की पत्नी ने गुस्से में...

छत्तीसगढ़ व्यापमं: विभिन्न प्रवेश और पात्रता परिक्षाओं की तिथियों...

रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल (व्यापमं) द्वारा शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए विभिन्न प्रवेश एवं पात्रता परिक्षाओं की परीक्षा तिथियों में संशोधन किया गया...

दुर्ग का मामला: अंधविश्वास में युवक ने काट ली...

दुर्ग। दुर्ग जिले में अंधविश्वास में एक युवक ने अपनी जीभ काट ली। जी हां आपने सही सूना, जिले के अंजोरा चौकी क्षेत्र में...

छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बैज ने जारी किया बयान…...

रायपुर। छत्तीसगढ़ PCC अध्यक्ष दीपक बैज ने लोकसभा चुनाव के मतदान के बाद प्रक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि- तीन चरणों के मतदान के...

ट्रेंडिंग