CG – मंगलवार को नदी पार करते समय पलटी नाव, पति-पत्नी डूबे: 50 घंटे की रेस्क्यू के बाद मिली दोनों की लाश… दूसरी दंपती ने तैर कर बचाई अपनी जान

While crossing the river on Tuesday, the boat overturned, husband and wife drowned

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में स्थित हरिहरपुर इलाके के हसदेव नदी में डूबे पति-पत्नी की तलाश के लिए गुरुवार को भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहा। 50 घंटे की कड़ी रेस्क्यू के बाद नदी में डूबे पति-पत्नी का शव गुरुवार को एसडीआरएफ और नगर सेना के गोताखोरों ने बरामद किया। घटना सूरजपुर के सरहदी इलाका हरिहरपुर के सोहरगड़ई गांव की है।

मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार दोपहर लगभग 1 बजे पति-पत्नी नाव से हसदेव नदी को पार कर रहे थे। नाव में नाविक और उसकी पत्नी सहित चार लोग सवार थे। इसी बीच अनियंत्रित होकर बीच नदी में नाव पलट गई। इसके बाद नाविक और उसकी पत्नी ने तैर कर अपनी जान बचा ली, लेकिन नाव पर सवार पति श्रवण सिंह और पत्नी श्याम बाई नदी में डूब गए।

शुरुआत में स्थानीय लोगों ने पति-पत्नी को ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिलने पर उन्होंने एसडीआरएफ और पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। फिर एसडीआरएफ और नगर सेना की 15 सदस्य टीम मौके पर पहुंचकर पति-पत्नी के रेस्क्यू करने में जुट गए। नदी की गहराई ज्यादा होने की वजह से रेस्क्यू टीम को भी काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। 50 घंटे की कड़ी रेस्क्यू के बाद नदी में डूबे पति-पत्नी का शव एसडीआरएफ और नगर सेना के गोताखोरों ने बहार निकाला।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

Commonwealth Games : राजनांदगांव की बेटी ज्ञानेश्वरी ने रचा...

राजनांदगांव। स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स में छत्तीसगढ़ की बेटी और राजनांदगांव की रहने वाली ज्ञानेश्वरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत...

रायपुर में ₹4,999 की प्राइवेट पूल पार्टी का पोस्टर...

रायपुर। राजधानी रायपुर में एक बार फिर प्राइवेट पूल पार्टी का पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया...

CG News: महेंद्रा ट्रेवल्स की बस पलटी, 10 से...

दंतेवाड़ा। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत धुरली के पास सोमवार तड़के करीब 4:30 बजे एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। महेंद्रा ट्रेवल्स की...

भिलाई में अवैध बैनर-पोस्टरों पर चला निगम का चाबुक,...

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई ने शहर को स्वच्छ, सुंदर और सुरक्षित बनाने के लिए अवैध बैनर-पोस्टर के खिलाफ अपना अभियान तेज कर दिया...