नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर लगा रेप का आरोप: आलिया ने एक्टर पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, प्रूफ के साथ पुलिस में दर्ज की शिकायत

नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर लगा रेप का आरोप

एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी से अलग हो चुकी उनकी पत्नी आलिया ने अब उन पर रेप का आरोप लगाया है। एक्टर की पत्नी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि उन्होंने बॉलीवुड एक्टर के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें वो रोती हुई नजर आ रही हैं। आलिया वीडियो में कह रही हैं कि नवाज ने अपने बच्चों की कस्टडी पाने के लिए ‘अपनी प्रसिद्धि और पॉवर का दुरुपयोग’ किया है।

नवाजुद्दीन और आलिया के दो बच्चे हैं। आलिया ने नवाज पर आरोप लगाया कि लोकप्रिय अभिनेता उन्हें आर्थिक और शारीरिक रूप से प्रतिबंधित करने के लिए अपनी पॉवर से सब कुछ कर रहा है। अपने वीडियो के कैप्शन में वह हिंदी में लिखती हैं: “एक महान एक्टर जो महान इंसान बनने की कोशिश किया करता है अक्सर ! उसकी बेरहम माँ जो मेरे मासूम बच्चे को नाजायज़ बोलती है और ये घटिया आदमी चुप रहता है- वर्सोवा पुलिस स्टेशन में कल ही इसके ख़िलाफ़ रेप की शिकायत (प्रूफ के साथ) दर्ज कराई है। कुछ भी हो जाये इन बेरहम हाथों में अपने मासूम बच्चों को नहीं जाने दूँगी।”

वीडियो में आलिया एक बार फिर नवाजुद्दीन पर गैर जिम्मेदार पिता होने का आरोप भी लगाती हैं। वह कहती हैं कि वह अपने दूसरे बच्चे के साथ कभी नहीं रहीं और उनकी बेटी के बड़े होने के बाद ही उसने अब उनके साथ मिलना-जुलना शुरू किया है। आलिया ने कहा कि नवाज ने बच्चों की कस्टडी के लिए अर्जी डाली है। उस शख्स ने कभी बच्चों को महसूस ही नहीं किया, न पेट में न बाहर आने के बाद, उसे ये भी नहीं पता कि डायपर कितने का आता है, पहनाते कैसे हैं? बच्चे 12 साल तक कैसे बड़े हो गए कुछ नहीं पता। वो बच्चे मुझसे छीनना चाहते हैं, वो अपने आपको अच्छा बाप दिखाना चाहते हैं, लेकिन वो बुजदिल बाप है।

आलिया ने कहा कि मैंने उन्हें हमेशा अपना पति माना है लेकिन उसने कभी मुझे अपनी पत्नी नहीं माना। आलिया ने कहा कि ये आदमी अपनी पॉवर में गिर चुका है उसे ये नहीं पता है कि उससे भी ज्यादा शक्तिशाली कोई ऊपर है। उसने अपने बेटे को कभी गले नहीं लगाया। आलिया ने कहा पैसे से कितनों को खरीदोगे? मुझसे मेरे बच्चे नहीं छीन पाओगे।

आलिया द्वारा नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर और भी गंभीर आरोप
आलिया आगे दावा करती हैं कि नवाज ने कभी उनका सम्मान नहीं किया और न ही उन्हें अपनी पत्नी के रूप में प्यार किया। वह कहती हैं, मैंने अपने जीवन के सबसे महत्वपूर्ण साल आपको दिए हैं। मैं पहले से ही आर्थिक नुकसान झेल रही हूं और उसने मुझे हर तरफ से कमजोर कर दिया है। प्रसिद्धि उनके सिर चढ़ गई है। लेकिन मुझे कानून और अदालतों पर पूरा भरोसा है कि नतीजा मेरे पक्ष में होगा।

आलिया नवाज की दूसरी पत्नी हैं। कुछ सालों से दोनों के रिश्ते में खटास आ गई है। हालांकि, ऐसा लगा कि उन्होंने पिछले साल अपने मतभेदों को सुलझा लिया और फिर से साथ रहने लगे। नवाज ने आलिया से साल 2009 में शादी की, आलिया का वास्तविक नाम अंजलि किशोर पांडे था। शादी के लिए आलिया ने इस्लाम कबूल किया था और अपना नाम बदल लिया था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शर्मनाक हरकत का VIDEO: पेट्रोल पंप पर लड़की ने...

डेस्क। कुछ महिलाएं, महिला होने का फायदा उठाती हैं। ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं जिसमें महिलाएं जानबूझकर हंगामा करती हैं और झूठे...

वैशालीनगर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल ने...

दुर्ग। सांसद विजय बघेल ने आज वैशाली नगर विधानसभा के तीन मंडलों में जनसंपर्क आशीर्वाद यात्रा निकाले। कैम्प मंडल वैशाली नगर मंडल सुपेला मंडल...

श्रमिक दिवस पर श्रमिकों के बीच पहुंचे कांग्रेस प्रत्याशी...

दुर्ग। दुर्ग लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार राजेन्द्र साहू ने दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न ग्रामों का दौरा कर कांग्रेस पार्टी के...

दो सटोरी गिरफ्तार: Durg पुलिस ने Raid मार कर...

भिलाई। दुर्ग पुलिस ने नेवई थाना क्षेत्र से दो सटोरियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी पुलिस ने सट्टा पर्ची के साथ रंगे हाथों...

ट्रेंडिंग