दुर्ग की कट्टाधारी युवती गिरफ्तार: सोशल मीडिया में पोस्ट कर फैलाई सनसनी… पुलिस की नजर पड़ते ही SP पल्लव ने लगाई जमकर क्लास… आर्म्स एक्ट में कई धरे गए

भिलाई। कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ दुर्ग पुलिस ने एक अभियान छेड़ रखा है। अब सोशल मीडिया में गैर कानूनी वीडियो डालने वालों की बिलकुल खैर नहीं। दुर्ग एसपी अभिषेक पल्लव ने अपना पर्सनल वाट्सएप नंबर शेयर किया है। जिसपर नागरिक ऐसा वीडियो जिसमें कोई कानून का उल्लंघन कर रहा है, उसे भेजने की अपील की है। अब हाल ही में एक ऐसे ही मामले में सोशल मीडिया में पिस्टल के साथ अपनी पिक डालने वाली युवती को पुलिस ने धर लिया और एसपी ने जमकर क्लास ली।

इसी कड़ी में पुलिस को कुछ वीडियो हाथ लगे हैं, जिसमें पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं इसके अलावा पुलिस दो अन्य नाबालिगों को भी गिरफ्तार किया है, जो शादी समारोह में फायरिंग कर रहे थे। बता दें इससे पहले भी कई ऐसे वीडियो सामने आए हैं, जिन पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई भी की है।

इससे पहले पुलिस ने हवा में फायरिंग करने वाले एक युवक को गुरुवार को गिरफ्तार किया था। वहीं बीते दिनों एक वीडियो सामने आया था, जिसमें लड़का-लड़की बीच सड़क पर मस्ती करते नजर आए थे। दोनों गाड़ी पर उल्टा बैठकर शहर में घूम रहे थे। वहीं एक वीडियो पुलिस के हाथ लगा था जिसमें दो लड़कियां सनरूफ गाड़ी में शहर में घूम रही थीं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...