भिलाई में ड्राइविंग लाइसेंस के नाम पर लाख की ठगी: फॉर्म की कीमत थी दो रुपए… UPI से किया पेमेंट… और इधर ठग ने कर दिया एक लाख रुपए पार, जानिए क्या है पूरा मामला

भिलाई। ड्राइविंग लाइसेंस के नाम पर ठगी करने के मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 420 के तहत जुर्म दर्ज कर जांच में जुटी है। भठ्ठी पुलिस ने बताया कि मकान न. 9/ऊ सडक नं 5 सेक्टर 2 निवासी घनानन्द त्रिपाठी ने पुलिस में शिकायत किया है कि भारतीय स्टेट बैंक सेक्टर 1 भिलाई से अज्ञात व्यक्ति ने 99 हजार 998 रूपये का ठगी किया है। पीड़ित का ड्रायविंग लायसेंस आने वाला था। जिसे अपने मोबाईल फोन से ट्रेक कर रहा था।

इस दौरान माह जनवरी 2023 को पीड़ित के मोबाईल पर एक लिंक आया जिसे ओपन करने पर मोबाइल नंबर लिखा हुआ था। जब पीड़ित ने उक्त नंबर पर कॉल करने पर लैंड मार्क नही मिलने का बहाना बताकर फार्म भेजने का झांसा दिया। फार्म की कीमत 2 रूपया था। पीड़ित को अज्ञात ने फार्म भर कर अज्ञात के मोबाइल नंबर यूपीआई से पेमेन्ट करने की हिदायत दी। दो रुपए यूपीआई से पेमेंट करने पर फेल हो गया। फिर पीड़ित के मोबाईल पर मैसेज आया कि खाता एसबीआई सेक्टर 1 भिलाई से 99,998 रूपये किसी विजय उत्तम राव के खाते मे ट्रांसफर हो गया है। परेशान पीड़ित पुलिस के पास पहुंच शिकायत किया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...