Congress 85th Plenary Session Ends: समापन संबोधन में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बढ़िया हॉस्पिटैलिटी के लिए CM बघेल की तारीफ की; कहा- रायपुर में बनी है कांग्रेस की भविष्य की रणनीति… “मजबूत कांग्रेस, बुलंद भारत” का दिया नारा; पढ़िए मुख्य बातें

  • रायपुर में 85 वां कांग्रेस राष्ट्रीय अधिवेशन का हुआ समापन
  • राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने “मजबूत कांग्रेस, बुलंद भारत..” का दिया नारा
  • कृषि में और आर्थिक निवेश करना होगा: खड़गे

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में चल रहे कांग्रेस राष्ट्रीय अधिवेशन का आज तीसरा और अंतिम दिन है। अंतिम दिन राहुल गांधी प्रियंका गांधी समेत कई दिग्गज नेताओं ने संबोधन में अपनी बात कही। कार्यक्रम के समापन में राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष खड़गे ने संबोधित किया। उनके संबोधन के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन का समापन हुआ। खड़गे ने कहा पिछले 3 दिनों से रायपुर में बनी है कांग्रेस की भविष्य की रणनीति। उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अच्छे मेहमाननवाजी के लिए धन्यवाद दिया और भाजपा पर मंच से निशाना साधा।

खड़गे ने “मजबूत कांग्रेस, बुलंद भारत..” का नारा दिया
समापन संबोधन में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मेहमाननवाजी के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की जमकर तारीफ की। खड़गे ने कहा कि जिस शानदार तरीके से छत्तीसगढ़ में उन्हें प्यार मिला और डेलिगेट्स का ख्याल रखा, उसके लिए उन्हें बधाई देते हैं। अपने छोटे से समापन संबोधन में मल्लिकार्जुन खड़गे ने कार्यकर्ताओं को “मजबूत कांग्रेस, बुलंद भारत” का नारा दिया।

कृषि में और आर्थिक निवेश करना होगा: खड़गे
खड़गे ने कहा कि बीजेपी के खिलाफ विचारधारा की लड़ाई तीव्र करनी होगी होगी। एकजुट होकर कांग्रेस लड़ने को तैयार हैं। भारत जोड़ों यात्रा से यही हमें संदेश मिला है। उन्होंने कहा कि निजीकरण, महंगाई, बेरोजगारी का मुकाबला करना होगा। उन्होंने कहा कि मिक्स इकोनामिक पर चलना होगा। पूंजीवादी शक्तियों से देश को बचाना है। वहीं किसानों की आर्थिक उत्थान पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि कृषि में और आर्थिक निवेश करना होगा।

जनगणना जरूरी: खड़गे
कांग्रेस अधिवेशन में किसानों के लिए प्रस्ताव जो यहां रखा गया था, उसका समर्थन करते हैं। कांग्रेस अधिवेशन में जातिगत जनगणना को जरुरी बताया। खड़गे ने कहा कि आर्थिक सामनता के लिए जनगणना जरूरी है। खड़गे ने अपने संबोधन में कांग्रेस का अर्थ कार्यकर्ताओं को समझाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का मतलब है कि त्याग और बलिदान, कांग्रेस का मतलब का सेवा और समर्पण। कांग्रेस का मतलब है कि निर्भयता और निडरता और कांग्रेस का मतलब है हिंदुस्तान।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सीएम साय की पहल : रायपुर, भिलाई समेत आठ...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर छत्तीसगढ़ के सभी नगरीय निकायों में जैव अपशिष्ट सह कृषि अपशिष्ट के प्रसंस्करण के लिए बायो-सीएनजी...

माओवादियों ने कांग्रेस कार्यकर्ता को उतारा मौत के घाट,...

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में एक बार फिर नक्सलियों की कायराना करतूत सामने आया है. उसूर थाना क्षेत्र के लिंगापुर गांव में माओवादियों...

छत्तीसगढ़ में भीषण हादसा : चौथिया से लौट रहे...

रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे खरोरा में रविवार देर रात भीषण सड़क हादसा हुआ। चौथिया कार्यक्रम से ग्रामीणों को लेकर लौट रहे माजदा की...

पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज के निर्देश पर रेंज स्तरीय...

दुर्ग। दुर्ग रेंज पुलिस महानिरीक्षक के निर्देशन में आज रेंज स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में सीसीटीवी फुटेज संग्रहण, विश्लेषण एवं...

ट्रेंडिंग