CG – ट्रांसफार्मर फैक्ट्री में लगी भीषण आग, विस्फोट के साथ आग की लपटें हुए तेज, मचा हड़कंप

ट्रांसफार्मर फैक्ट्री में लगी भीषण आग

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां एक ट्रांसफार्मर फैक्ट्री में आग लग गई है। साथ ही वहां पर विस्फोट भी होने लगा। इससे बस्तीवासियों में अफरा-तफरी मच गई। घटना से आक्रोशित बस्तीवासी फैक्ट्री को हटाने की मांग कर रहे हैं। यह घटना रिसदी के एक बस्ती का है।

मिली जानकारी के अनुसार, जिले में रिसदी के एक बस्ती के भीतर चल रहे ट्रांसफार्मर फैक्ट्री में रविवार को भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें तेज होने लगी। वहां पर विस्फोट भी होने लगा, जिससे बस्तीवासी दहशत में आ गए। पार्षद की सूचना पर नगर सेना और बालको की दमकल वाहन मौके पर पहुंची। इसके बाद फैक्ट्री में लगी आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया।

आक्रोशित बस्तीवासी फैक्ट्री को हटाने की कर रहे मांग
वार्ड पार्षद ने फैक्ट्री संचालकों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि प्रशासन से शिकायत के बाद भी फैक्ट्री चल रहा था। घटना के बाद बस्तीवासी आक्रोशित हो गए और वहां से फैक्ट्री को हटाने की मांग कर रहे हैं। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...